Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 11:52
नई दिल्ली : दिल्ली में मंगलवार सुबह बदली छाई और दिन बढ़ने के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे दिन बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद अब ठंड बढ़ने के आसार हो गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को हल्की बारिश होगी और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी, जबकि पूरे दिन बदली छाई रहेगी। कुछ लोगों ने मेट्रो स्टेशन के अंदर शरण ली हुई है।
एक आईटी कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति ने कहा कि दिन में अंधेरा था लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं थी। मैं रिक्शे पर बैठ कर मेट्रो स्टेशन से दफ्तर जाने में पांच मिनट में पूरी तरह भीग गया। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 21, 2014, 11:52