महिला को अश्लील MMS भेजने के आरोप में यूपी का SI गिरफ्तार

महिला को अश्लील MMS भेजने के आरोप में यूपी का SI गिरफ्तार

गाजियाबाद : एक महिला पत्रकार को कथित तौर पर अश्लील क्लिप भेजने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी विकास यादव को कल रात गिरफ्तार किया। सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने आज तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, यादव पर दिल्ली के अशोक नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। गाजियाबाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अश्लील क्लिप भेजने के मामले में विकास यादव के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 19, 2014, 10:40

comments powered by Disqus