Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 13:41
नई दिल्ली : गर्मी का कहर जारी है और दिल्ली वासियों को इससे कोई राहत नहीं मिल पाई है। आज का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
कल का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा। कल का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने आज का अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, June 3, 2014, 13:41