Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 12:07
नई दिल्ली : जाड़े के साथ रूक रूक कर होती बारिश ने भी सुबह सवेरे दिल्ली वासियों का स्वागत किया और शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में कल सुबह 8 बजे से आज सुबह 8 बज कर तीस मिनट तक 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कल का अधिकतम तापमान सामान्य 14.6 डिग्री सेल्सियस से कई डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक, 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, January 22, 2014, 12:07