Last Updated: Monday, June 2, 2014, 13:11
नई दिल्ली : दिल्ली में आज सुबह मौसम सुहाना रहा। न्यूतनम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दिन चढने के साथ ही तापमान बढता गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिन के समय आसमान साफ रहने से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक चला जाएगा। अधिकतम तापमान कल 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(एजेंसी)
First Published: Monday, June 2, 2014, 13:11