अराजकता को बढ़ावा दे रही आम आदमी पार्टी : भाजपा

अराजकता को बढ़ावा दे रही आम आदमी पार्टी : भाजपा

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार के अफरातफरी भरे माहौल में समाप्त होने के बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कुशासन का संकेत है और पार्टी अराजकता को बढ़ावा दे रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन ने कहा, ‘निश्चित तौर पर यह अराजकता को बढ़ावा देना है। यह कुशासन का संकेत है।’ वहीं, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने आप को समानांतर संगठन नहीं चलाने का सुझाव दिया।

गोयल ने कहा, ‘मुख्यमंत्री, लोगों को अपना बचाव खुद करने के लिए मझधार में छोड़ कर चले गए। उनकी पार्टी कह रही है कि बुधवार को एक और जनता दरबार लगाया जाएगा। हम कहना चाहते हैं कि समानंतर संगठन नहीं चलाएं। भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पहले से बनाये गए तंत्र को दुरूस्त करें अन्यथा लोगों को फिर ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा।’

उन्होंने कहा, ‘लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। वे महसूस कर रहे हैं कि उन्हें मूर्ख बनाया गया। कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्हें केवल आप के लोकलुभावन पक्ष को दिखाने के लिए बुलाया गया था।’ गोयल ने सुझाव दिया कि शिकायत निपटारा तंत्र में लोगों को मुद्दों एवं क्षेत्र के अनुरूप शामिल करना चाहिए। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 11, 2014, 21:38

comments powered by Disqus