जनता दरबार - Latest News on जनता दरबार | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

अखिलेश के मंत्री अब लगाएंगे जनता दरबार

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 11:52

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले खुद को जनता के प्रति संजीदा दिखाने की कोशिश के तहत उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के मंत्री भी `जनता दरबार` लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

जनता दरबार बंद हुआ तो खुद को माफ नहीं करूंगा: नीतीश

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 09:46

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि उनका `जनता के दरबार में मुख्यमंत्री` कार्यक्रम कोई नई बात नहीं है। यह आयोजन जारी है और रहेगा। जिस दिन बंद करेंगे, उस दिन वह खुद को माफ नहीं कर पाएंगे।

अब हर हफ्ते इलाके का दौरा करेंगे अरविंद केजरीवाल, सुनेंगे जनता की शिकायतें

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 11:16

साप्ताहिक रूप से जन सुनवाई आयोजित करने की योजना को त्यागते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इसके बजाय वह हर शनिवार को शहर के अलग अलग हिस्सों का दौरा कर दिल्लीवासियों से उनकी समस्याओं को जानेंगे।

केजरीवाल अब नहीं लगाएंगे 'जनता दरबार', सप्ताह में एक बार सुनेंगे जनता की शिकायतें

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 22:55

जनता के रियल नायक के तौर पर खुद साबित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को जनता दरबार लगाया था ताकि जनता की शिकायतें सीधे तौर सुनी जा सके। लेकिन केजरीवाल ने आज (सोमवार को) कहा कि अब दिल्ली में जनता दरबार नहीं लगाया जाएगा। अब ऑनलाइन शिकायतें मंगाएंगे।

अराजकता को बढ़ावा दे रही आम आदमी पार्टी : भाजपा

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 21:38

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार के अफरातफरी भरे माहौल में समाप्त होने के बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कुशासन का संकेत है और पार्टी अराजकता को बढ़ावा दे रही है।

बेकाबू भीड़ पर बोले केजरीवाल-अगला जनता दरबार व्यवस्थित होगा

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 18:05

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों का पहला जनता दरबार शनिवार सुबह अस्त-व्यस्तता के साथ शुरू हुआ। हजारों लोगों की भीड़ उमड़ जाने से भगदड़ की संभावना के बीच मुख्यमंत्री को वहां से निकलना पड़ा। मुख्यमंत्री ने हालांकि आगे इसका आयोजन और बेहतर तरीके से करने का वादा किया।

अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में बेकाबू हुई भीड़, किरण बेदी ने कहा-सचिवालय की छत से नहीं चलती सरकार

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 16:45

जनता के रियल नायक के तौर पर खुद साबित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री ने जनता से सीधे रू-ब-रू हुए पर भीड़ बेकाबू होने की वजह से आज जनता दरबार कामयाब नहीं रहा। इस पर उनके पूर्व सहयोगी किरण बेदी ने कहा, सचिवालय की छत से नहीं चलती सरकार, संयम और सूझबूझ से काम करें केजरीवाल।

अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में एक युवक ने काट ली अपनी कलाई

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 16:38

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत अरविंद केजरीवाल के ‘जनता दरबार’ में एक युवक ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रति अपना समर्थन जाहिर करने के लिए आज यहां अपनी कलाई काट ली। देवली निवासी जमील अहमद (25) जनता दरबार में भाग लेने आया था। अहमद ने दरबार की कार्रवाई के बीच एक ब्लेड से अपनी कलाई काट ली।

बाप और सगे भाई ने ही लूटी अस्मत, गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, September 4, 2013, 21:56

लखनऊ में रेलवे की लोको फैक्ट्री में काम करने वाला 52 साल का एक पिता 9 साल से अपनी ही बेटी से रेप करता आ रहा था। बाद में लड़की का बड़ा भाई भी उसके साथ रेप करने लगा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

नीतीश के जनता दरबार में आत्महत्या का प्रयास

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 23:43

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान सोमवार को एक विकलांग छात्रा ने अपनी मांगें नहीं पूरी होती देख अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी की तत्परता के कारण हालांकि छात्रा नस तो नहीं काट सकी, लेकिन ब्लेड से उसकी हथेली में जख्म हो गया।

सोनिया ने जनता दरबार में सुनीं जन समस्याएं

Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 13:27

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दौरे के आखिरी दिन गुरुवार को रायबरेली में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं।

हर माह पहले बुधवार को अखिलेश का जनता दरबार

Last Updated: Tuesday, October 2, 2012, 15:47

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब अपने सरकारी आवास पर हर महीने के पहले बुधवार को जनता दरबार लगाएंगे।

राहुल ने अमेठी में लगाया जनता दरबार

Last Updated: Friday, September 14, 2012, 14:32

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें हरसम्भव मदद का वादा किया।

फिर लगेगा अखिलेश का जनता दरबार

Last Updated: Friday, August 24, 2012, 18:19

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अगले महीने पांच सितंबर को एक बार फिर जनता दरबार के माध्यम से लोगों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

अखिलेश यादव ने फिर लगाया जनता दरबार

Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 13:18

लगभग दो महीने के अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को एक बार फिर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।

प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की कवायद शुरू

Last Updated: Saturday, August 4, 2012, 16:49

टीम अन्ना के चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान और भाजपा में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस आलाकमान की ओर से प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की कवायद शुरू हो गई है।

अखिलेश ने अपने पैतृक गांव सैफई में लगाया जनता दरबार

Last Updated: Sunday, July 15, 2012, 23:43

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने गांव सैफई में जनता दरबार लगाया और गांव के आस-पास के लोगों की समस्याएं सुनी।

जिंदा कारतूस लेकर पहुंचा था नीतीश से मिलने, पकड़ा गया

Last Updated: Monday, July 9, 2012, 14:32

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स को जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया।

अखिलेश के जनता दरबार में जुटी भीड़

Last Updated: Wednesday, April 18, 2012, 12:31

उत्तर प्रदेश में पांच साल के बसपा के राज को समाप्त करके सत्तारूढ हुई अखिलेश यादव सरकार ने बुधवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम को पुन: शुरू कर दिया है, जिसमें लोग सीधे अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचा पाएंगे।