आंध्र के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी की नई पार्टी `जय समैक्यांध्र`

आंध्र के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी की नई पार्टी `जय समैक्यांध्र`

आंध्र के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी की नई पार्टी `जय समैक्यांध्र`हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी की नई पार्टी `जय समैक्यांध्र` होगी। गौरतलब है कि राज्य विभाजन का विरोध करने वालों का नारा भी `जय समैक्यांध्र` था।

यहां सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में रेड्डी ने दोहराया कि उनकी पार्टी तेलुगू भाषी लोगों के आत्मसम्मान के लिए संघर्ष करेगी। रेड्डी ने पिछले महीने राज्य विभाजन के विरोध में मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही नई पार्टी बनाने की घोषणा की थी।

राज्य निर्वाचन आयोग में नई पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में चंद्रू श्रीहरि राव का नाम पंजीकृत है। श्रीहरि राव से बातचीत के बाद किरण कुमार रेड्डी ने अध्यक्ष का पद संभाल लिया। नई पार्टी के महासचिव जी. गंगाधर को बनाया गया है और पार्टी के रणनीतिकार एल. राजागोपाल को बनाया गया है। राजागोपाल उन छह सांसदों में से एक हैं, जिन्हें पिछले महीने कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।

अन्य चार निष्कासित सांसद साईं प्रताप, सब्बम हरि, वी. अरुण कुमार और जी. हर्ष कुमार, जी. हर्ष कुमार (द्वितीय) और राज्य के दो पूर्व मंत्री एस. शैलजानाथ और पितानी सत्यनारायण पार्टी के उपाध्यक्ष होंगे। रेड्डी ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की घोषणा 12 मार्च को राजामुंदरी में होने वाली पार्टी की पहली बैठक में की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के टिकट पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक कई नेताओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के इस आह्वान पर कि तेलुगू लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करें, किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि नायडू अपनी नसीहत अपने पास ही रखें, क्योंकि राज्य के बंटवारे के लिए वही जिम्मेदार हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, March 11, 2014, 10:39

comments powered by Disqus