नई पार्टी - Latest News on नई पार्टी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

गोपाल कांडा ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाई

Last Updated: Friday, May 2, 2014, 19:41

हरियाणा के पूर्व मंत्री और सिरसा सिटी से निर्दलीय विधायक गोपाल गोयल कांडा ने शुक्रवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना ली जिसका नाम हरियाणा लोकहित पार्टी रखा गया है।

आंध्र के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी की नई पार्टी `जय समैक्यांध्र`

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 10:39

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी की नई पार्टी `जय समैक्यांध्र` होगी। गौरतलब है कि राज्य विभाजन का विरोध करने वालों का नारा भी `जय समैक्यांध्र` था।

किरण रेड्डी ने बनाई ‘जय समैक्य आंध्रा’ पार्टी

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 23:27

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलंगाना गठित किए जाने के घोर विरोधी रहे एन किरण कुमार रेड्डी ने सोमवार को अपनी नई पार्टी और इसके पदाधिकारयों की घोषणा की।

आम चुनाव से पहले आंध्र में बनी एक और पार्टी

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 18:44

साल 2004 के बाद से हर लोकसभा चुनावों के समय आंध्र प्रदेश में एक-दो नई राजनीतिक पार्टियों का पदार्पण होता रहा है। साल 2004 में जहां तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की स्थापना हुई थी वहीं 2009 में प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) का गठन हुआ।

आंध्र के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी करेंगे नई पार्टी का गठन

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 21:04

आंध्र प्रदेश का विभाजन करके तेलंगाना बनाने के फैसले के खिलाफ राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके एन किरण कुमार रेड्डी ने गुरुवार को तेलुगू जनता के सम्मान और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के वायदे के साथ चुनावों से पहले नई पार्टी के गठन की घोषणा की।

नई पार्टी को कभी नजरअंदाज न करें: उमर

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 16:05

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों को देखकर जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राजनीति में आए किसी नए व्यक्ति को कभी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

बीजद से निष्कासित प्यारी मोहन मोहपात्रा ने बनाई नई पार्टी

Last Updated: Tuesday, April 9, 2013, 13:48

बीजू जनता दल (बीजद) से निष्कासित नेता प्यारी मोहन मोहपात्रा ने मंगलवार को अपने `ओडिशा जन मोर्चा फोरम` (ओजेएम) को बिना नाम बदले एक राजनीतिक पार्टी में तब्दील कर दिया।

संगमा ने बनाई नेशनल पीपुल्स पार्टी, एनडीए में शामिल

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 19:56

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग होने वाले पी.ए. संगमा ने आज नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) का गठन किया और उसके तुरंत बाद इस दल के भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में शामिल होने की घोषणा की।

संगमा की नई पार्टी (एनपीपी) का ऐलान आज

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 16:44

राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से नाता टूट जाने के बाद अब पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा शनिवार को अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे।

येदियुरप्‍पा बनाएंगे नई पार्टी, दस दिसंबर को करेंगे ऐलान

Last Updated: Tuesday, October 23, 2012, 15:42

कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा ने अब नई पार्टी बनाने का निर्णय कर लिया है। उन्‍होंने मंगलवार को कहा कि वह नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे और दस दिसंबर को पार्टी का ऐलान कर देंगे।

वसुंधरा भाजपा से होंगी अलग, बनाएंगी नई पार्टी ?

Last Updated: Friday, October 19, 2012, 10:27

महाराष्ट्र के सिंचाई घोटाले में पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी का नाम आने और कर्नाटक में अपने नेता बी.एस. येदियुरप्पा के बगावती तेवर अपनाने से मुश्किलों का सामना कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए परेशानी कम नहीं हो रही है। भाजपा के लिए नई मुश्किल राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खड़ी कर सकती हैं। आने वाले समय में राजे अपनी नई पार्टी की घोषणा कर सकती है।

दिसंबर में नई पार्टी का ऐलान करेंगे येदियुरप्पा!

Last Updated: Wednesday, October 10, 2012, 14:56

बीजेपी के कद्दावर नेता येदियुरप्पा नई पार्टी बना सकते हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि येदियुरप्पा अपनी इस नई पार्टी का ऐलान दिसंबर के महीने में इसी साल कर सकते हैं।

केजरीवाल का सियासी आगाज, आज करेंगे पार्टी का ऐलान

Last Updated: Tuesday, October 2, 2012, 08:41

अन्ना हजारे से अलग होने के करीब दो हफ्ते बाद सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल मंगलवार को अपने राजनीतिक दल के गठन की घोषणा के साथ औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश करेंगे।

दिल्ली विस चुनाव से शंखनाद करेंगे केजरीवाल

Last Updated: Wednesday, September 26, 2012, 19:59

संभावित तौर पर अगले हफ्ते घोषित की जाने वाली अरविंद केजरीवाल की नई पार्टी में युवाओं को नेतृत्व सौंपा जाएगा और अगले लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर उतरने से पहले वह दिल्ली के चुनाव में दमखम आजमा सकती है।

संगमा की पार्टी का नाम होगा नेशनल पीपुल्स पार्टी

Last Updated: Thursday, August 23, 2012, 16:43

राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से इस्तीफा देने वाले पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पूर्णो ए. संगमा शुक्रवार को नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नाम से एक नए राजनीतिक दल का गठन करेंगे।

गुजरात: बीजेपी को झटका, केशुभाई ने बनाई नई पार्टी

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 20:03

गुजरात में भाजपा को झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले सोमवार को गुजरात परिवर्तन पार्टी नाम से नई पार्टी बनाने की घोषणा की। नई पार्टी का नाम गुजरात परिवर्तन पार्टी होगा।

किसी नई पार्टी का गठन नहीं: येदियुरप्‍पा

Last Updated: Thursday, August 2, 2012, 01:22

कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्‍पा ने इस बात का खंडन किया वह कोई अलग राजनीतिक दल का गठन करेंगे। उन्‍होंने कहा कि मुझे देश और राज्‍य स्‍तर पर अपनी पार्टी के सदस्‍यों का काफी समर्थन मिला है और काफी सम्‍मान भी मिला है। मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा और राज्‍य में किसी नए दल का गठन नहीं करूंगा।

अगस्त में संगमा की नई पार्टी का ऐलान!

Last Updated: Monday, July 30, 2012, 16:34

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पी.ए. संगमा ने राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद अब अगले महीने नई पार्टी बनाने की योजना बनाई है। यह जानकारी उनके एक सहयोगी ने सोमवार को दी।

गुजरात: केशुभाई बनाएंगे नई पार्टी

Last Updated: Monday, July 9, 2012, 12:56

गुजरात के विधानसभा चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोधी नेता पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल की नेतृत्व में अलग पार्टी का गठन करने जा रहे हैं।

कर्नाटक में श्रीरामुलू ने पार्टी बनाई

Last Updated: Sunday, June 17, 2012, 22:54

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा और उनके मंत्रियों पर हमला बोलते हुए पूर्व मंत्री बी श्रीरामुलू ने रविवार को कहा कि वे भयंकर सूखे का सामना करने वाले लोगों की समस्याओं को सुलझाने में असफल रहे।

बागी नेता श्रीरामुलू बनाएंगे नई पार्टी

Last Updated: Monday, November 28, 2011, 15:28

जेल में बंद बड़े खनन व्यवसायी जी. जनार्दन रेड्डी के निकट सहयोगी और बागी नेता बी. श्रीरामुलू ने सोमवार को कर्नाटक में नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की।