दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का असर बरकरार

दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का असर बरकरार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी का सितम जारी है। दिन का तापमान आज 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान कल 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो मौसम के औसत तापमान से से एक डिग्री अधिक था। सुबह के समय नमी का स्तर 36 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिन का तापमान करीब 45 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और शाम के समय शहर के कुछ इलाके में आंधी आने का पूर्वानुमान व्यक्ति किया है।

सफदरजंग क्षेत्र में तापमान कल 45.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक और पिछले पांच साल में सबसे गर्म दिन रहा। पालम एयरपोर्ट के आसपास 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो 62 साल में सबसे अधिक रहा।
(एजेंसी)

First Published: Monday, June 9, 2014, 13:12

comments powered by Disqus