Last Updated: Thursday, January 2, 2014, 16:39
नई दिल्ली : नव वर्ष के बाद ठिठुरन भरी ठंड से कुछ राहत के बाद न्यूनतम तापमान फिर से 5 डिग्री सेल्सियस छूने से दिल्लीवासियों को कंपकंपाती ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कोहरा छाया हुआ था। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में बाद तापमान और गिरने की आशंका है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह के समय आर्द्रता 97 प्रतिशत थी।
न्यूनतम तापमान कल 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, January 2, 2014, 16:39