‘घोषणा मुख्यमंत्री’ हैं अरविंद केजरीवाल : भाजपा

‘घोषणा मुख्यमंत्री’ हैं अरविंद केजरीवाल : भाजपा

‘घोषणा मुख्यमंत्री’ हैं अरविंद केजरीवाल : भाजपानई दिल्ली : भाजपा ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को ‘घोषणा मुख्यमंत्री’ करार देते हुए आरोप लगाया कि वह बड़े वादे कर रहे हैं और उन्हें पूरा नहीं कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘केजरीवाल ‘घोषणा मुख्यमंत्री’ हैं। क्या अनाधिकृत कालोनियां, राशन कार्ड और राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कोई चर्चा नहीं है? सरकार बिना अमल किए सिर्फ घोषणा करने पर यकीन करती है।’ गोयल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल नई योजनाओं की घोषणा कर अपनी सरकार की नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा भी एक रायशुमारी कराएगी जिसमें दिल्ली के नागरिकों से पूछा जाएगा कि क्या वे आप सरकार की नीतियों और शासन से संतुष्ट हैं। भाजपा नेता ने जन लोकपाल विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को फैसला करना होगा कि यह विधेयक संवैधानिक है या नहीं।

गोयल ने कहा, ‘अगर असंवैधानिक, तो भाजपा के लिए इसका समर्थन करना मुश्किल होगा।’ उन्होंने जन लोकपाल विधेयक पर दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग को लिखे केजरीवाल के पत्र में कथित ‘अशिष्ट भाषा’ के उपयोग पर आपत्ति जताई। (एजेंसी)

First Published: Saturday, February 8, 2014, 16:56

comments powered by Disqus