ममता ने बंगाल में बाढ़ का दोष झारखंड पर मढ़ा । Mamata blames Jharkhand for flood in Bengal

ममता ने बंगाल में बाढ़ का दोष झारखंड पर मढ़ा

ममता ने बंगाल में बाढ़ का दोष झारखंड पर मढ़ाकोलकता : पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में आई बाढ़ और उससे 12000 से ज्यादा लोगों के प्रभावित होने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड सरकार और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की आलोचना की है। ममता ने कहा कि उनके राज्य में `मानवजनित बाढ़` है।

बाढ़ प्रभावित पश्चिमी मिदनापुर जिले का दौरा करने के बाद बनर्जी ने कहा कि झारखंड और डीवीसी ने बगैर सूचना, हमसे सलाह किए बगैर पानी छोड़ दिया। उनको जब भी मन में आता है पानी छोड़ देते हैं और यहां लोग भुगतते हैं। यह मानवजनित बाढ़ है। यह उनकी लापरवाही है, यह अपराध है।

बनर्जी ने झारखंड सरकार और डीवीसी के जलस्तर की निगरानी में विफलता का आरोप लगाते हुए पानी छोड़े जाने पर असंतोष जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा है। राज्य सरकार के मुताबिक पश्चिमी मिदनापुर जिले के सात प्रखंड और पूर्वी मिदनापुर के कुछ हिस्से बाढ़ में डूब गए हैं। इसके अलावा पुरुलिया, हावड़ा और हुगली जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इन इलाकों में चक्रवाती तूफान फेलिन के कारण भारी वर्षा भी हुई है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 16, 2013, 19:41

comments powered by Disqus