ओडिशा में नक्सलियों ने की 2 लोगों की हत्या

ओडिशा में नक्सलियों ने की 2 लोगों की हत्या

भुवनेश्वर : ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में नक्सलियों ने अलग अलग गावों में दो लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि नक्सलियों के समूह ने रविवार रात कपरा और उगयागिरी गांव में घुसकर दो अधेड़ लोगों की हत्या कर दी। नक्सली लगभग 50 की संख्या में थे।

पुलिस अधिकारी देबाशीष मिश्रा ने बताया कि मृतकों का शव सोमवार को बरामद किया गया। उनकी हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। ओडिशा के लगभग आधे जिलों में नक्सली सक्रिय हैं।

राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 600 किलोमीटर दूर स्थित मल्कानगिरी जिला नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 28, 2014, 11:47

comments powered by Disqus