नारायण साईं की सूरत कोर्ट में आज पेशी, पुलिस मांग सकती है रिमांड

नारायण साईं की सूरत कोर्ट में आज पेशी, पुलिस मांग सकती है रिमांड

नारायण साईं की सूरत कोर्ट में आज पेशी, पुलिस मांग सकती है रिमांडज़ी मीडिया ब्यूरो

अहमदाबाद: गुजरात पुलिस नारायण साईं को लेकर सूरत पहुंच चुकी है। सूरत रेप केस में आरोपी आसाराम के बेटे नारायण साईं को दिल्ली से स्पाइसजेट फ्लाइट से सूरत ले जाया गया। गुरुवार को ही नारायण साईं को सूरत कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस नारायण साईं के लिए 14 दिन की रिमांड मांग सकती है। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को नारायण साईं को एक दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात पुलिस को सौंपा था।

गौर हो कि पुलिस ने कल 58 दिनों से लुकाछिपी का खेल खेल रहे विवादास्पद धार्मिक गुरु आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं को मंगलवार की रात हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया।

पिता आसाराम बापू के एक नाबालिग लड़की की यौन प्रताड़ना मामले में फंसने के बाद नारायण पर भी सूरत में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ और इसके बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए चोला बदलकर घूम रहा था। उसे मंगलवार रात हरियाणा के कुरुक्षेत्र के समीप पीपली गांव से चार सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया। 30 वर्षीया महिला द्वारा दायर कराई गई शिकायत के बाद से नारायण फरार था। महिला ने आरोप लगाया है कि स्वयं को भगवान कृष्ण का अवतार बताने वाले नारायण ने 2001 और 2005 के बीच उसके साथ दुष्कर्म किया था।

First Published: Thursday, December 5, 2013, 09:09

comments powered by Disqus