आसाराम को अब नक्सलियों ने भी धमकाया, कहा- औरंगाबाद से आश्रम हटाओ

आसाराम को अब नक्सलियों ने भी धमकाया, कहा- औरंगाबाद से आश्रम हटाओ

आसाराम को अब नक्सलियों ने भी धमकाया, कहा- औरंगाबाद से आश्रम हटाओज़ी मीडिया ब्यूरो

औरंगाबाद (बिहार) : आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू के दिन अब इतने लद गए हैं कि नक्सली भी धमकी देने लगे हैं। ताजा घटनाक्रम के तहत बिहार में नक्सलियों ने आसाराम के आश्रम को धमकी दी है। नक्सली मांग कर रहे हैं कि औरंगाबाद में आसाराम का जो आश्रम है उसे वहां से हटाया जाए।

औरंगाबाद जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र नक्सलियों के एक गुट ने दो दिन पूर्व कंटीले तार की बाड़ को उखाड़ फेंका और परिसर के अंदर लाल झंडे फहराए। पुलिस अधिकारियों ने कहा, 'नक्सलियों ने स्पष्ट रूप से धमकी दी है। उन्होंने आसाराम के आश्रम को शहर से बाहर ले जाने की मांग की है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे हमला कर सकते हैं।'

नक्सलियों की धमकी के बाद से कई अन्य आश्रमों के लोग भी भयभीत हैं और घबराए हुए हैं। औरंगाबाद स्थित आसाराम आश्रम की संचालन समिति के एक सदस्य ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, 'हम भयभीत हैं। यहां नक्सली सुरक्षा में तैनात लोगों पर भारी पड़ते हैं।' औरंगाबाद हिंसा से बुरी तरह प्रभावित बिहार के जिलों में से एक है। इसे नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।

धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने आसाराम आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी है। बिहार में आसाराम बापू के एक दर्जन से अधिक आश्रम हैं। 72 वर्षीय आसाराम एक नाबालिग लड़की को यौन प्रताड़ना देने से संबंधित एक मामले का सामना कर रहे हैं। वह राजस्थान के जोधपुर केंद्रीय कारागार में बंद हैं।

First Published: Sunday, December 15, 2013, 16:23

comments powered by Disqus