ओडिशा के मंत्री की हालत स्थिर, हमलावर की पहचान

ओडिशा के मंत्री की हालत स्थिर, हमलावर की पहचान

भुवनेश्वर : डाक्टरों ने ओडिशा के मंत्री महेश्वर मोहंती का आपरेशन करके उनके शरीर से गोलियां निकाल दीं और अब उनकी स्थिति ‘‘स्थिर और खतरे से बाहर’’ बताई जा रही है।

उधर, पुलिस ने दावा किया कि उसे हमलावरों के बारे में सुराग मिला है।

कलिंग अस्पताल के प्रमुख आरके पाढ़ी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मंत्री की स्थिति स्थिर है और अब वह खतरे से बाहर हैं। उन्हें 48 घंटों तक निगरानी में रखा जाएगा।’’ उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है और विशेषज्ञों की एक टीम ने उनका आपरेशन किया।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री मोहंती पर शुक्रवार रात पुरी में उनके घर के पास हमला हुआ था जब हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाई थीं और र्छे उनकी बायीं बाजू और कमर में लगे थे। उन्हें पहले पुरी और फिर भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस बीच, पुरी में घटनास्थल का दौरा करने वाले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रकाश मिश्र ने कहा, ‘‘हमें कुछ सुराग मिले हैं और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वे पुरी के ही रहने वाले हैं।’’
(एजेंसी)

First Published: Sunday, February 23, 2014, 00:20

comments powered by Disqus