यूपी में अखिलेश का `सफाई` अभियान, 36 राज्य मंत्रियों को किया बर्खास्त

यूपी में करारी हार के बाद अखिलेश का `सफाई` अभियान, 36 राज्य मंत्रियों को किया बर्खास्त

यूपी में करारी हार के बाद अखिलेश का `सफाई` अभियान, 36 राज्य मंत्रियों को किया बर्खास्त   लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली करारी पराजय के बाद पहला चाबुक चलाते हुए 36 दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रियों को बर्ख्रास्त कर दिया है, जिनमें छह मुसलमान हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जिन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रियों को बर्ख्रास्त किया है, उनमें क्रमश: गौतमबुद्ध नगर और कानपुर लोकसभा सीटों पर चुनाव हारे नरेन्द्र भाटी और सुरेन्द्र मोहन अग्रवाल शमिल हैं।

बर्ख्रास्त किये गये अन्य दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रियों में -राष्ट्रीय लोकदल से सपा में आयी अनुराधा चौधरी, व्यापारी नेता संदीप बंसल, आगरा की पूर्व महापौर अंजुला माहौर, राज्य महिला आयेाग की पूर्व अध्यक्ष रंजना बाजपेयी, सुरभि शुक्ला, कमलेश पाठक, आशुमलिक, के सी पांडेय, सतीश दीक्षित और मनोज राय प्रमुख हैं।

मुस्लिम समुदाय के जिन छह दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रियों को बर्ख्रास्त किया गया है उनमें, अनीस मंसूरी, मोहम्मद अब्बास, इकबाल अली, हाजी इकराम और कमरुद्दीन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के इस कदम के तहत अपना पद गंवाने वालों में लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता राजा चतुर्वेदी और राम सिंह राणा भी शुमार हैं और पार्टी सूत्रों की माने तो अखिलेश शीघ्र ही अपने मंत्रिपरिषद में शामिल कुछ मंत्रियों को भी बर्ख्रास्त कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटों में से सत्तारुढ समाजवादी पार्टी की झोली में सिर्फ पांच सीटें आयी हैं जिनमें से दो (आजमगढ और मैनपुरी) सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जीती हैं, जबकि कन्नौज से मुख्यमंत्री की पत्नी डिम्पल यादव तथा फिरोजाबाद एवं बदायूं से सपा प्रमुख के भतीजे क्रमश: अक्षय यादव और धर्मेन्द यादव चुनाव जीते हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में सपा को उत्तर प्रदेश से लोकसभा की 22 सीटें मिली थीं और सपा मुखिया यादव इस बार प्रदेश से और अधिक संख्या में सीटें जीतने का भरोसा लगाये बैठे थे। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, May 20, 2014, 18:02

comments powered by Disqus