दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, 46 डिग्री पहुंचेगा पारा!

दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, 46 डिग्री पहुंचेगा पारा!

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में तेज गर्म हवाओं का दौर जारी है और आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सुबह के समय में वातावरण में 31 प्रतिशत नमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि आज आसमान साफ रहेगा और आंधी या बारिश होने की संभावना नहीं है।

ये सभी आंकड़े सफदरजंग स्थित मौसम वेधशाला से एकत्रित किए गए हैं जिसे दिल्ली का आधिकारिक तापमान माना जाता है। कल अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि पिछले दस सालों में जून माह में रहे सामान्य तापमान से 6 अंक अधिक था।

(एजेंसी)

First Published: Tuesday, June 10, 2014, 14:23

comments powered by Disqus