रायबरेली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी प्रियंका गांधी । Priyanka Gandhi will meet with congress workers in Rae Bareli

रायबरेली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी प्रियंका गांधी

रायबरेली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी प्रियंका गांधी लखनऊ/रायबरेली : संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिन के दौरे पर सोमवार को रायबरेली पहुंचीं। प्रियंका यहां दो दिनों तक रहेंगी और अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगी।

विधानसभा चुनाव के दौरान रायबरेली में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव से पहले रायबरेली पर अपना ध्यान पूरी गंभीरता से केंद्रित कर रही है। इसी सिलसिले में प्रियंका सोमवार को लखनऊ से भूएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचीं।

प्रियंका गांधी ने पहले दिन नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्ड अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ लंबे समय तक बातचीत कर आगे की रणनीति तय की। इस दौरान उन्होंने सगुनी गांव में पंचायत लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। प्रियंका मंगलवार को ग्राम व ब्लाक अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी। इस दौरे के दौरान प्रियंका संगठन व कार्यकर्ताओं को पार्टी के दिशा-निर्देशों से अवगत कराएंगी। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 29, 2013, 11:36

comments powered by Disqus