Last Updated: Thursday, October 24, 2013, 14:35
मलकानगिरी (ओडिशा) : ओडिशा में मलकानगिरी जिले के एक वन क्षेत्र में गुरुवार को सुबह माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मलकानगिरी पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ पाडिया इलाके के परसनपल्ली वन इलाके में उस समय हुई जब माओवादियों के जंगल में मौजूद होने की खबर मिलने के बाद जिला स्वयंसेवी बल (डीवीएफ) के एक दल ने तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि डीवीएफ दल के नक्सली ठिकाने के नजदीक पहुंचने पर उग्रवादियों द्वारा की गयी गोलीबारी में जवान गोपाल मंडल (28) घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीएसएफ और स्पेशल ऑपरेशन गुप्र (एसओजी) के जवान जल्द की डीवीएफ के मदद के लिए पहुंच गये। सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ जाने के बाद उग्रवादी वहां से भाग गये।
पुलिस ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, October 24, 2013, 14:35