बिहार में बढ़ी गर्मी, पारा 40 डिग्री के पार

बिहार में बढ़ी गर्मी, पारा 40 डिग्री के पार

पटना : बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। हालांकि, रात में मौसम सामान्य रहने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। इधर, अधिकतम तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान गया में दर्ज किया गया है, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार कर गया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, भागलपुर का सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 40.3 डिग्री, पटना का 39.0 डिग्री और पूर्णिया का 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि गया का 21.3 डिग्री, पटना का 20.0 डिग्री और पूर्णिया का 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पूर्वा हवा बहने के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को और गर्मी का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में नमी बढ़ने से उमस और बढ़ेगी। अगले चार-पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहेगा। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 8, 2014, 10:58

comments powered by Disqus