Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 16:09
विशाखापत्तनम : आंध्रप्रदेश के समस्याग्रस्त विजयनगरम में स्थिति में और सुधार आने के बाद आज कर्फ्यू में 12 घंट के लिए ढील दी गयी। पुलिस उपमहानिरीक्षक (विशाखापत्तनम क्षेत्र) पी उमापति ने बताया कि शहर में स्थिति में सुधार को देखते हुए सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी गयी है और लोगों को जरूरी सामान खरीदने की इजाजत दी गयी है।
कल कर्फ्यू में नौ घंटे के लिए दी गयी थी और सब कुछ ठीकठाक रहने पर अधिकारी आज लोगों को और राहत देने के लिए प्रेरित हुए। हालांकि कर्फ्यू में ढील के दौरान भी सीआरपीसी की धारा 144 (एक निश्चित संख्या में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक) लगी रहेगी। उपापति ने कहा कि प्रशासन संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा के बाद ही कर्फ्यू पूरी तरह हटाने पर फैसला करेगा जो पांच अक्तूबर को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिन से इस तटीय आंध्र शहर में स्थिति शांतिपूर्ण है।
हालांकि शहर में पुलिस एवं अर्धसैन्य बलों की गश्त जारी है। अखंड आंध्रप्रदेश के समर्थकों द्वारा बड़े पैमाने पर हिंसा करने के बाद विजयनगरम में कर्फ्यू लगा दिया गया थ। हिंसा के सिलसिले में कुल 320 लोग हिरासत में लिए गए हैं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, October 12, 2013, 16:09