दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, पारा 44 के पार

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, पारा 44 के पार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को लू का प्रकोप बना रहा और मौसम का सबसे गर्म दिन महसूस किया गया जहां तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

पालम में सर्वाधिक तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस इलाके में मौसम का सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले 29 मई को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। आज न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में सामान्य है।

आर्द्रता का स्तर 22 से 63 प्रतिशत के बीच रहा जिससे दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 5, 2014, 20:36

comments powered by Disqus