रेप की घटना के खिलाफ महिलाओं ने कम कपड़ों में किया प्रदर्शन

रेप की घटना के खिलाफ महिलाओं ने कम कपड़ों में किया प्रदर्शन

कोच्चि : उत्तर प्रदेश में बलात्कार की हालिया घटनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के प्रयास के तहत पांच महिला कार्यकर्ताओं ने यहां केरल उच्च न्यायालय के सामने मात्र चादरें लपेटकर विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन करने वाली यह महिलाएं उस 30 सदस्यीय महिला समूह का हिस्सा थीं, जिसने कल यहां उच्च न्यायालय के सामने उत्तर प्रदेश में बलात्कार की हालिया घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि कम कपड़ों में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर अपने शरीर का प्रदर्शन करने पर हिरासत में ले लिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। महिलाओं के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 5, 2014, 16:32

comments powered by Disqus