Last Updated: Friday, January 24, 2014, 10:00
बगदाद : इराक में आतंकवाद के अलग-अलग मामले में दोषी पाए गए 11 कैदियों को गुरुवार को फांसी दे दी गई। यह घोषणा न्याय मंत्रालय ने की। इस सप्ताह इराक में अब तक 37 लोगों को मृत्युदंड दिया जा चुका है। मंत्रालय ने मंगलवार को 26 लोगों को फांसी देने की घोषणा की थी, जो कि 2014 की पहली फांसी थी।
37 दोषियों में सभी इराक के नागरिक थे और उनमें से एक बगदाद में सांप्रदायिक हिंसा को अंजाम देने वाला कुख्यात आतंकवादी अदल अल माशादानी भी शामिल था। इराकी और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था के विरोध के बावजूद दोषियों को फांसी दी गई है। संस्था ने मृत्युदंड की सजा की आलोचना की थी।
हालांकि, न्याय मंत्री हसन अल शम्री ने इन आलोचनाओं के जवाब में कहा था कि फांसी वैध है और यह न्यायिक फैसले के तहत दी जाती है। (एजेंसी)
First Published: Friday, January 24, 2014, 10:00