Last Updated: Friday, January 24, 2014, 10:00
इराक में आतंकवाद के अलग-अलग मामले में दोषी पाए गए 11 कैदियों को गुरुवार को फांसी दे दी गई। यह घोषणा न्याय मंत्रालय ने की। इस सप्ताह इराक में अब तक 37 लोगों को मृत्युदंड दिया जा चुका है। मंत्रालय ने मंगलवार को 26 लोगों को फांसी देने की घोषणा की थी, जो कि 2014 की पहली फांसी थी।