नाइजीरिया में चर्च पर हमला, 11 मारे गए

नाइजीरिया में चर्च पर हमला, 11 मारे गए

अबुजा : नाइजीरिया के आडमावा स्टेट में एक चर्च पर हुए हथियारबंद हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मदागाली सरकारी क्षेत्र के चेयरमैन उलारामु माइना ने कहा कि शुक्रवार की रात प्रार्थना के समय चर्च पर हमला हुआ। इस हमले के पीछे नाइजीरिया में 2009 से खतरे का सबब बन चुके बोको हारम समुदाय का हाथ होने का संदेह है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 2, 2014, 18:46

comments powered by Disqus