कानून के खौफ से यहां महिलाएं अंडरवियर नहीं पहनती

कानून के खौफ से यहां महिलाएं अंडरवियर नहीं पहनती

कानून के खौफ से यहां महिलाएं अंडरवियर नहीं पहनतीज़ी मीडिया ब्यूरो

अल्मटी: कजाकिस्तान, बेलारूस और रूस में महिलाओं के लिए एक चीज पर पाबंदी है जो हैरान करती है। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि यहां महिलाओं को अंडरवियर पहनने से रोकने का कानून है। यानी इन तीनों देशों में महिलाओं के अंडरवियर पहनने पर पाबंदी लगी हुई है। यहां महिलाओं को बिना अंडरवियर के ही रहना पड़ता है। सोवियत रूस से अलग होकर बने हुए ये देश कजाकिस्तान, बेलारूस तथा रूस हैं।

यहां महिलाओं द्वारा अंडरवियर पहनने पर कानूनी तौर पर रोक लगी हुई है जिसके खिलाफ अब तक कई आंदोलन भी किए जा चुके हैं लेकिन सरकार मानती ही नहीं। महिलाओं द्वारा लेस वाले अंडरवियर पहनने पर रोक लगाने वाला यह अनोखा कानून 2011 में बनाया गया था जो आज तक भी कायम है। इस कानून के तहत यहां लेस वाले अंडरवियरों का उत्पादन, आयात और बिक्री पर पूर्ण पाबंदी इन देशों में लगी हूई है।

इसी कानून के खिलाफ यहां महिलाओं ने अपने हाथों में पैंटी यानी अंडरवियर लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस दौरान कजाकिस्तान से 30 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाएं लंबे समय से इस कानून को निरस्त करने की मांग कर रही है लेकिन सरकार उनकी मांगें मानने को तैयार नहीं है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Friday, February 21, 2014, 09:25

comments powered by Disqus