चीन ने अपनी पहली परमाणु पनडुब्बी को सेवा से हटाया

चीन ने अपनी पहली परमाणु पनडुब्बी को सेवा से हटाया

बीजिंग : चीन ने अपनी पहली 40 साल पुरानी परमाणु पनडुब्बी को सेवा से हटा दिया है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) डेली के अनुसार ‘लांग मार्च नंबर 1’ के परमाणु डिवाइस को सही ढंग से नष्ट कर दिया गया। सैन्य सेवा से पूरी तरह मुक्ति के बाद अब इस पनडुब्बी को प्रदर्शनी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। चीन ने कल अपने परमाणु पनडुब्बियों ने कल एक नौसैन्य अभ्यास के दौरान प्रदर्शन किया था।

इस परमाणु पनडुब्बी का 1970 में तलावतरण किया गया था और इसके चार साल बाद इसे नौसेना की सेवा में लगाया गया था। यह हान क्लास परमाणु पनडुब्बी है जिसे 1950 और 1960 के दशक की तकनीकों के आधार पर विकसित किया गया था।

चीन के पास कितनी परमाणु पनडुब्ब्यिां हैं, इस बारे में कोई आंकड़ा मीडिया में नहीं दिया गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय रक्षा विशेषज्ञों का अनुमान है कि चीन के पास ऐसी 10 पनडुब्बियां हैं और 50 से 60 डीजल एवं इलेक्ट्रिक पनडुब्बियां हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 29, 2013, 21:50

comments powered by Disqus