परमाणु पनडुब्बी - Latest News on परमाणु पनडुब्बी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

समुद्री परीक्षण के लिए जल्‍द तैयार होगी आईएनएस अरिहंत

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 09:28

स्वदेश निर्मित परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत कुछ ही सप्ताह में समुद्री परीक्षण के लिए उतरने वाली है और इसके साथ ही भारत तीनों क्षेत्रों में परमाणु क्षमता संपन्न बन जाएगा यानी उसे समुद्र, जमीन और हवा से परमाणु हमलों का जवाब देने की क्षमता मिल जाएगी।

चीन ने अपनी पहली परमाणु पनडुब्बी को सेवा से हटाया

Last Updated: Tuesday, October 29, 2013, 21:50

चीन ने अपनी पहली 40 साल पुरानी परमाणु पनडुब्बी को सेवा से हटा दिया है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) डेली के अनुसार ‘लांग मार्च नंबर 1’ के परमाणु डिवाइस को सही ढंग से नष्ट कर दिया गया।

रूस से दूसरी परमाणु पनडुब्बी लीज पर ले सकता है भारत

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 19:34

पनडुब्बियों का बेड़ा कम होने की स्थिति में भारत रूस से एक परमाणु संचालित पनडुब्बी लीज पर ले सकता है जिसके लिए सौदे को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की रविवार से शुरू हो रही रूस यात्रा के दौरान अंतिम रूप दिया जा सकता है।

रूस: परमाणु पनडुब्बी में आग,15 लोग अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Tuesday, September 17, 2013, 21:29

रूस के जांचकर्ताओं ने आज कहा कि परमाणु पनडुब्बी की मरम्मत के दौरान उसमें आग लग जाने के बाद 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि पनडुब्बी को काफी क्षति पहुंची है।

आईएनएस अरिहंत देश के लिए बड़ा कदम : PM

Last Updated: Saturday, August 10, 2013, 12:17

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की पहली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत के परमाणु रिएक्टर के चालू होने पर वैज्ञानिकों और रक्षा वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह देश की स्वदेशी तकनीकी क्षमताएं विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

नौसेना ने बढ़ाई ताकत, INS अरिहंत परमाणु रिएक्टर चालू

Last Updated: Saturday, August 10, 2013, 10:19

अपनी परमाणु क्षमता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत ने आज स्वदेशी परमाणु संपन्न पनडुब्बी अरिहंत पर बने परमाणु रिएक्टर को चालू कर दिया।

ब्राजील ने शुरू किया परमाणु पनडुब्बी कार्यक्रम

Last Updated: Saturday, March 2, 2013, 17:05

ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ ने शुक्रवार को एक नौसेनिक ठिकाने का उद्घाटन किया। इस ठिकाने पर फ्रांस के साथ 2009 में हस्ताक्षर किए गए एक सहयोग समझौते के तहत पारम्परिक पनडुब्बियों के हिस्से तैयार किए जाएंगे और आखिरकार परमाणु चालित पनडुब्बियों का निर्माण किया जाएगा।

जंगी जहाज से टकराई अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी

Last Updated: Sunday, October 14, 2012, 17:48

अमेरिकी नौसेना की एक परमाणु पनडुब्बी रविवार को उत्तर-पूर्वी फ्लोरिडा तट पर एक युद्धपोत से टकरा गई। एक अभ्यास के दौरान हुई इस घटना में पनडुब्बी और पोत पर सवार लोगों में से किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ आईएनएस चक्र

Last Updated: Wednesday, April 4, 2012, 04:24

परमाणु पनडुब्बी आईएनएस चक्र के आज समुद्र में उतरने के साथ ही भारतीय नौसेना दुनिया की उन चुनिंदा सेनाओं में शामिल हो जाएगी, जो नाभिकीय पनडुब्बियों के सहारे सागर की गहराइयों में दबदबा रखती हैं।

भारतीय परमाणु पनडुब्बी से पाक चिंतित

Last Updated: Saturday, February 25, 2012, 11:52

भारतीय नौसेना बेड़े में दो परमाणु पनडुब्बियां शामिल करने के प्रस्ताव को ‘चिंता का कारण’ करार देते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि वह नई स्थिति में संतुलन बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।

भारत को रूसी परमाणु पनडुब्बी इसी माह

Last Updated: Friday, December 16, 2011, 14:35

बहुप्रतीक्षित अकुला द्वितीय श्रेणी की ‘नेरपा’ परमाणु पनडुब्बी को रूस इस महीने के अंत तक 10 साल के पट्टे पर भारत को सौंप देगा, जिससे भारतीय नौसेना की शक्ति बढ़ जाएगी।