Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 10:45
काहिरा : मिस्र में 90 फीसदी से अधिक जनता ने नए संविधान के मसौदे को स्वीकार किया है। यहां नए संविधान के निर्माण के लिए जनमत संग्रह कराया जा रहा है। यह जानकारी गुरुवार को जनमत संग्रह के शुरुआती परिणाम से सामने आई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अंतिम परिणाम के लिए मतगणना जारी है और इसकी रिपोर्ट संभवत: हाई इलेक्शन कमिशन (एचईसी) को सौंपा जाएगा। संविधान के पक्ष में 50 फीसदी से अधिक मत मिलने पर इसे स्वीकृति दे दी जाएगी और जनमत संग्रह का परिणाम अगले 72 घंटे में घोषित कर दिया जाएगा।
नए संविधान को लेकर दो दिनों से कराया जा रहा मतदान बुधवार को समाप्त हो गया। नया मसौदा पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के इस्लामिक सहयोगियों द्वारा 2012 के अंत में तैयार किए मसौदे से अलग है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, January 16, 2014, 10:45