मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद ने पद छोड़ा

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद ने पद छोड़ा

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद ने पद छोड़ामाले : मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद ने शुक्रवार को पद छोड़ दिया। देश में राष्ट्रपति चुनाव का दूसरा चक्र शनिवार को आयोजित होने जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वहीद ने अपने विदाई भाषण में कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान की एक प्राथमिकता विदेशी संबंधों का दायरा बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि इस्लामी चरित्र वाली दीर्घकालिक गुटनिरपेक्ष स्वतंत्र विदेशी नीति को तत्कालीन नशीद सरकार ने बदल दी थी।

वहीद ने कहा, `इसके कारण वैश्विक धारा में देश की अपनी स्थिति काफी कमजोर हो गई थी। देश ऐसी स्थिति में था, जहां इसे ऐसी चीजों के लिए मजबूर किया जा सकता था, जिसकी इजाजत देश का संवैधानिक प्रारूप नहीं देता था। न्यायालय के आदेश को दरकिनार कर सरकार और वरिष्ठ नेतृत्व से कहा जा रहा था कि चंद घंटों के भीतर इस्तीफा दें, और उन आदेशों के खिलाफ खड़े हों।`

वहीद ने कहा, लेकिन सरकार ने विदेशी दबाव के आगे झुकने से इंकार कर दिया, बल्कि इसके बदले कानूनी प्रारूप और देश के संवैधानिक संस्थानों के आदेशों को बरकरार रखा। राष्ट्रपति चुनाव का दूसरा चक्र शनिवार को होगा, और इस चुनाव में मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद सबसे आगे हैं।

इस बीच, शनिवार के चुनाव के लिए गठित राजनीतिक दलों के एक सबसे बड़े गठबंधन की एक रैली को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल गयूम ने कहा कि यदि गठबंधन का उम्मीदवार चुनाव जीतता है तो सरकार राष्ट्रमंडल से अलग हो जाएगा।

गयूम ने कहा, `समय बदल गया है और राष्ट्रमंडल के मूल्य भी बदल गए हैं। आज बड़े सदस्य देश, छोटे सदस्य देशों को धमकाने के लिए राष्ट्रमंडल का इस्तेमाल करते हैं और छोटे व कमजोर सदस्यों की आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप करने के एक मंच के रूप में इस्तेमाल करते हैं।` (एजेंसी)

First Published: Friday, November 15, 2013, 15:42

comments powered by Disqus