मास्को पहुंचे मनमोहन सिंह, रेड कार्पेट पर भव्य स्वागत

मास्को पहुंचे मनमोहन सिंह, रेड कार्पेट पर भव्य स्वागत

मास्को पहुंचे मनमोहन सिंह, रेड कार्पेट पर भव्य स्वागतमास्को : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रविवार को रूस की राजधानी मास्को पहुंचे, जहां उनका रेड कारपेट पर स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर बादल घिरे आसामान और पांच डिग्री सेल्यिस तापमान के बीच मास्को के नूकोवो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा।

हवाईअड्डे पर मनमोहन सिंह का स्वागत रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल बोगदानोव ने किया।

दोनों देशों के बीच सोमवार को होने वाले द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान छह समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे, जिनमें एक-दूसरे देशों के सजायाफ्ता नागरिकों के स्थानांतरण एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित समझौते शामिल हैं।

रविवार को इससे पहले अपनी आधिकारिक यात्रा पर जाने से पहले मनमोहन सिंह ने वार्षिक शिखर सम्मेलन के बारे में बताया, "यह शिखर सम्मेलन हमारी विशिष्ट एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "रूस के साथ भारत का संबंध अद्वितीय रूप से मजबूत है, एवं रूस के साथ भारत रक्षा, परमाणु ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं एकदूसरे के नागरिकों के आदान प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को विस्तृत कर सकता है।"

उन्होंने कहा कि वह पुतिन को बताएंगे रूस के साथ अपने संबंधों को भारत कितना महत्व देता है। मनमोहन सिंह ने कहा, "मैं इस यात्रा का उपयोग दोनों देशों के बीच साझेदारी को हरसंभव तरीके से और मजबूती प्रदान करने में करूंगा।"

प्रधानमंत्री की रूस यात्रा को लेकर दोनों देशों की काफी उम्मीदें हैं, लेकिन इस यात्रा के दौरान भारत और रूस कुडनकुलम परमाणु संयंत्र के तीसरे एवं चौथे रिएक्टर के लिए समझौते पर अभी हस्ताक्षर नहीं करेंगे।

दोनों देशों के नेता द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के मूल बिंदुओं जिनमें रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अर्थव्यवस्था शामिल है, पर विचार विमर्श के लिए तैयार हैं।

अपनी रूस यात्रा के दौरान मनमोहन सिंह को मास्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रीलेशंस द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी, जिसे मनमोहन सिंह ने `दोनों देशों के बीच संबंधों का साक्ष्य` कहा। (एजेंसी)

First Published: Sunday, October 20, 2013, 23:58

comments powered by Disqus