पुतिन - Latest News on पुतिन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

प्रतिबंध लगाने की जी-7 की चेतावनी के बाद पुतिन से मिलेंगे नेता

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 23:56

क्रीमिया पर रूसी कब्जे के बाद पहली बार पेरिस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पश्चिमी देशों के नेताओं की मुलाकात होगी।

नेशनलिस्ट मोदी

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 21:05

इस बात को ज्‍यादा दिन नहीं बीते हैं जब रशियन संसद ड्युमा में दिए पुतिन के भाषण ने खलबली मचाई थी। अब एक बार फिर वही चर्चा नरेंद्र मोदी के हिंदी में बातचीत के फैसले के बाद हो रही है। नरेंद्र मोदी इसी साल सितंबर में अमेरिका की यात्रा पर होंगे जहां वो युनाइटेड नेशंस की बैठक में हिस्सा लेंगे।

पुतिन ने हिलेरी क्लिंटन को बताया ‘कमजोर’ महिला

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 10:55

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राजनीति पर चुटकी लेते हुए पूर्व विदेश मंत्री और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को एक ‘कमजोर’ महिला करार दिया है।

हम यूक्रेन के फैसले का स्वागत करेंगे : पुतिन

Last Updated: Monday, May 26, 2014, 23:57

रूस ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव में लोगों द्वारा लिए गए फैसले का आदर करेगा। साथ ही उसने देश के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में पुन: एक सैनिक अभियान के विरुद्ध कीव को चेतावनी भी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव ने कहा कि रूस ने देश के विभिन्न भागों में हुए चुनाव को देश के भविष्य के लिए सकारात्मक तत्व माना है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हम चुनाव में यूक्रेन की जनता द्वारा लिए गए फैसले का सम्मान करेंगे।

यूक्रेन के नए नेता रूस और पूर्व से करेंगे वार्ता

Last Updated: Monday, May 26, 2014, 21:19

यूक्रेन के भावी राष्ट्रपति ने सोमवार को शीर्ष मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए पूर्व में रूस समर्थक अलगाववाद की समाप्ति के लिए वार्ता करने का वादा किया और कहा कि वह मास्को के साथ बातचीत शुरू करने के इच्छुक हैं।

मोदी के साथ नजदीकी रूप से काम करने को उत्सुक : पुतिन

Last Updated: Saturday, May 24, 2014, 22:30

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजदीकी रूप से काम करने को उत्सुक है और वादा किया कि रूस आर्थिक, सैन्य एवं तकनीकी सहयोग में द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने के लिए काम करेगा।

उम्मीद है कि यूक्रेन के चुनाव परिणाम स्वीकार करेगा रूस: अमेरिका

Last Updated: Saturday, May 24, 2014, 11:36

अमेरिका ने कहा है कि यदि रूस यूक्रेन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के परिणाम स्वीकार करता है तो वह उसके इस रख का स्वागत करेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने एयर फोर्स वन पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ यात्रा करते समय संवाददाताओं से कहा, यदि रूस यूक्रेन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकतांत्रिक चुनाव के परिणाम स्वीकार करने का संकेत देता है तो हम उसके इस रख का स्वागत करेंगे। हमें उम्मीद है कि ऐसा होगा।

यूक्रेन में पूरी तरह गृह युद्ध छिड़ा : पुतिन

Last Updated: Friday, May 23, 2014, 20:07

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यांकोविच को हटाने का समर्थन करने के लिए वाशिंगटन पर दोष मढते हुए शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में संकट पूरी तरह से गृह युद्ध में बदल गया है।

पुतिन और फ्रांस के राष्ट्रपति ने मोदी को दी बधाई

Last Updated: Monday, May 19, 2014, 23:47

आमचुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व जीत के बाद भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद ने भी बधाई दी तथा आशा जतायी कि भविष्य में उनके नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ व मजबूत होंगे।

मोदी ने विदेशी नेताओं का शुक्रिया अदा किया

Last Updated: Monday, May 19, 2014, 23:31

नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी को मिली जीत पर बधाई देने वाले विभिन्न देशों के नेताओं का शुक्रिया अदा किया है और अमेरिका, जापान, रूस और नेपाल जैसे देशों के साथ भारत के मजबूत संबंधों का विस्तृत उल्लेख किया है।

पुतिन ने यूक्रेन के पास तैनात सैनिकों की वापसी के दिए आदेश

Last Updated: Monday, May 19, 2014, 23:25

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के पास तैनात सैनिकों को आज आदेश दिया कि वह अपने मूल अड्डों की तरफ लौट जाएं। पुतिन ने सैनिकों को यह आदेश ऐसे समय में दिया है जब देश के पूर्वी हिस्सों में लड़ाई जारी है।

रूस ने पूर्व यूक्रेन के जनमत संग्रह का समर्थन किया

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 18:04

रूस ने पूर्व यूक्रेन में जनमत संग्रह में स्वशासन के पक्ष में जबरदस्त समर्थन पाने के विद्रोहियों के दावों को सोमवार को स्वीकार कर लिया, लेकिन साथ ही अंतरिम यूक्रेनी सरकार और विद्रोही नेताओं के बीच वार्ता का भी आह्वान किया।

यूक्रेन से अलग होने के लिए जनमत संग्रह शुरू

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 16:05

पूर्वी यूक्रेन को देश से अलग करने के सवाल पर आयोजित जनमत संग्रह में आज मतदान शुरू हो गया। अमेरिका ने इसे अवैध करार दिया है जबकि पश्चिमी देश यूक्रेन में गृहयुद्ध भड़कने की आशंका जता रहे हैं।

मनमोहन ने दुनिया के नेताओं को लिखे विदाई पत्र

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 18:12

पदमुक्त होने की तैयारी कर रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, चीन के पूर्व प्रधानमंत्री वेन च्याबाओ और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन सहित विभिन्न देशों के नेताओं को विदाई पत्र लिखे हैं।

विजय दिवस मनाने क्रीमिया पहुंचे व्लादिमीर पुतिन

Last Updated: Friday, May 9, 2014, 21:40

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को क्रीमिया के सेवास्तोपोल शहर पहुंचे जहां वे दूसरे विश्वयुद्ध में जर्मनी पर मास्को की सेना की जीत की 69वीं वर्षगांठ के मौके पर समारोह में हिस्सा लेंगे।

यूक्रेन में शांति प्रयासों के बीच कीव ने युद्ध की चेतावनी दी

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 19:24

यूरोपीय नेता यूक्रेन के लिए नये शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं जबकि यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति ने आज बढ़ती हिंसा को देश के युद्ध की राह पर जाना बताया।

पत्रकारों के डिनर में ओबामा ने जब पुतिन का उड़ाया मजाक

Last Updated: Sunday, May 4, 2014, 18:26

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पत्रकारों के लिए आयोजित रात्रिभोज के दौरान अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को लेकर मजाक बनाया तथा अपनी स्वास्थ्य सेवा नीति को लेकर भी चुटकला सुनाया।

यूक्रेन में आगजनी में 30 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 09:05

यूक्रेन के दक्षिणी शहर ओडेशा में रूस समर्थित और यूक्रेन समर्थित चरमपंथियों के बीच हिंसक झड़प के एक दिन बाद आगजनी में 30 से अधिक लोग मौत हुई है।

US ने पुतिन के सहयोगियों, रूसी कंपनियों पर ताजा प्रतिबंध लगाया

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 00:09

अमेरिका ने यूक्रेन में अवैध दखल और उकसाऊ कार्यों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीबी तौर पर जुड़े सात रूसी अधिकारियों और 17 कंपनियों पर सोमवार को नए प्रतिबंध लगाए।

यूक्रेन संकट: रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएगा जी-7

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 13:38

जी-7 देशों के नेताओं ने पूर्वी यूक्रेन को अस्थिर बनाने के रूस समर्थित प्रयासों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि उन्होंने मॉस्को पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जी-7 के सदस्य देश हैं।

रूसी जेट विमान यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में घुसे

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 08:50

अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि रूसी लड़ाकू विमानों ने बीते 24 घंटे में कई बार यूक्रेन के हवाईक्षेत्र में प्रवेश किया।

बात करना बंद करे, कदम उठाना आरंभ करे रूस: अमेरिकी उपराष्ट्रपति

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 23:08

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज रूस से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह बात करने का नहीं, बल्कि कदम उठाने का समय है ताकि यूक्रेन में तनाव को कम किया जा सके।

यूक्रेन करार पर ओबामा को उम्मीद लेकिन आशंकाएं भी

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 10:03

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जिनीवा में हुए समझौते के बाद कहा है कि उन्हें यूक्रेन में गंभीर हालात के सामान्य होने की उम्मीद है लेकिन इस बात को लेकर आशंकाएं भी जाहिर की हैं कि क्या रूस अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा ?

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संकट पर सभी विकल्प खुले रखे

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 23:00

यूक्रेन संकट पर रूस के कूटनीतिक और सैन्य विकल्पों को खुला रखते हुए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अपने पारंपरिक फोन-इन मैराथन में चार घंटे तक सवालों का जवाब देते हुए आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया ।

यूक्रेन ने उत्‍तरी हिस्‍से में भेजी सेना, पुतिन ने दी गृहयुद्ध की चेतावनी

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 23:10

यूक्रेन सरकार ने देश के उत्तरी हिस्से में रूस समर्थक अलगाववादियों के खिलाफ अपनी सेना भेज दी जिसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेताया कि यूक्रेन गृहयुद्ध की कगार पर है।

रूस के खिलाफ यूक्रेन की कार्रवाई का अमेरिका ने किया समर्थन

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 14:15

रूस समर्थित समूहों के खिलाफ यूक्रेन की अंतरिम सरकार की कार्रवाई का आज व्हाइट हाउस ने समर्थन किया है। हाउस ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था कायम करना सरकार की जिम्मेदारी है।

यूक्रेन ने स्लेवियांस्क शहर की ओर टैंक भेजा

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 23:34

यूक्रेन ने बड़ी बख्तरबंद टुकड़ियों और विशेष बलों को मंगलवार को स्लेवियांस्क शहर की ओर रवाना किया। यह कदम तब उठाया गया है जब कीव के अनुभवहीन नेताओं ने अलगाववादी पूर्व पर अपने नियंत्रण पर फिर से दृढ़ता से कायम करने का प्रयास किया।

रूस की यूक्रेन में गृहयुद्ध की चेतावनी

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 23:28

यूक्रेन में सशस्त्र विद्रोहियों के कारण उत्पन्न स्थिति के विस्फोटक रूप लेने के बीच जहां रूस ने यूक्रेन में गृहयुद्ध की चेतावनी दी है, वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस समर्थक प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है।

यूक्रेन में विरोध प्रदर्शन के पीछे रूस नहींः पुतिन

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 11:50

क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से यूक्रेन सरकार को पूर्वी यूक्रेन में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ बल के इस्तेमाल के लिए हतोत्साहित करने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन संकट पर आपात बैठक

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 10:13

यूक्रेन द्वारा देश के पूर्वी हिस्से में रूस समर्थक बलों के सरकारी इमारतों पर कब्जे के बाद सैन्य अभियान छेड़ने की घोषणा करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के संकट पर आपात बैठक हुई। सुरक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष देश नाइजीरिया के दूत जॉय ओग्वू ने बैठक की शुरूआत की।

पूर्वी यूक्रेन को स्वतंत्र घोषित किया रूस समर्थकों ने

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 10:44

रूस समर्थक कार्यकर्ताओं ने पूर्वी यूक्रेन में सरकारी इमारतों में घेरेबंदी करते हुए अपने क्षेत्रों को स्वतंत्र घोषित कर दिया और यूक्रेन से अलग होने के लिए क्रीमिया की तरह जनमत संग्रह कराने की मांग की।

यूक्रेन को अस्थिर करना बंद करे रूस: अमेरिका

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 08:44

अमेरिका ने आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में अस्थिरता फैलाने के प्रयासों को तत्काल बंद करने को कहा और सप्ताहांत में हुई गतिविधियों पर चिंता जताई।

पुतिन का वादा-यूक्रेन में कोई नया सैन्य कदम नहीं उठाएंगे

Last Updated: Saturday, March 29, 2014, 16:27

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने शनिवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें भरोसा दिया है कि उनका दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन में सैनिक भेजने का ‘कोई इरादा नहीं’ है, वहीं संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इस संकट का कूटनीतिक हल का आह्वान दोहराया।

यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच ओबामा, पुतिन ने की फोन पर बात

Last Updated: Saturday, March 29, 2014, 13:17

यूक्रेन पर बढ़ते तनाव और उसकी सीमा पर रूसी सेना के एकत्र होने की घटना के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी समकक्ष व्लादिमिर पुतिन ने इस संकट के राजनयिक समाधान के लिए अमेरिकी प्रस्ताव के बारे में फोन पर बात की।

यूक्रेन संकट का कूटनीतिक अंत चाहते हैं पुतिन : US

Last Updated: Saturday, March 29, 2014, 09:11

व्हाइट हाउस का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संकट को हल करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर चर्चा करने के सिलसिले में अपने अमेरिकी समकक्ष बराक ओबामा से बात की है।

ब्रिक्स देश जी-20 सम्मलेन में पुतिन के भाग लेने पर रोक के खिलाफ

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 23:57

भारत, ब्राजील, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने क्रीमिया मुद्दे को लेकर इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाले समूह-20 शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भाग लेने पर किसी प्रकार के प्रतिबंध का आज विरोध किया।

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के साथ संबंध किए मजबूत, रूस पर लगाए प्रतिबंध

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 13:28

यूरोपीय संघ ने ऐतिहासिक समझौते के राजनीतिक प्रावधानों पर हस्ताक्षर कर यूक्रेन का पश्चिमी धड़े में स्वागत किया है। इससे पहले रूस ने क्रीमिया को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था।

ओबामा की यूरोप की यात्रा में यूक्रेन का मुद्दा होगा अहम

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 13:15

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जब अगले सप्ताह यूरोप की यात्रा करेंगे तो उनकी बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में यूक्रेन में हाल में हुई घटनाओं संबंधी मुद्दे अहम होंगे।

क्रीमिया को रूस में शामिल करने से जुड़े दस्तावेजों पर पुतिन ने दस्तखत किए

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 21:46

रूसी संसद के उच्च सदन ‘फेडरेशन काउंसिल’ द्वारा शुक्रवार को एकमत से क्रीमिया को रूस में शामिल करने वाली संधि के पक्ष में मतदान करने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने क्रीमिया को अपने देश में शामिल करने के दस्तावेजों पर दस्तखत किए।

क्रीमियाई मिलीशिया ने नौसेना के ठिकानों पर धावा बोला, नौसेना प्रमुख को गिरफ्तार किया

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 00:13

पश्चिमी देशों की सख्त चेतावनी के बावजूद क्रीमिया पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के रूस के प्रयास के बीच आज मॉस्को समर्थक समर्थक बलों ने क्रीमियाई नौसेना के दो अड्डों पर कब्जा कर लिया तथा यूक्रेन के नौसेना प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया।

यूक्रेन संकट: अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लिया आड़े हाथ

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 17:05

अमेरिका ने कहा है कि क्रीमिया मुद्दे को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इतिहास में छवि गलत तरीके से कार्य करने वाले देश के तौर पर दर्ज होगी। इसके साथ ही अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद क्रीमिया को अवैध तरीके से रूस में शामिल करने के नतीजों को लेकर उन्हें आगाह किया।

पुतिन ने संधि पर किया हस्ताक्षर, क्रीमिया रूस के नक्शे में शामिल

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 21:43

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यूक्रेन के अंतर्गत आने वाले क्रीमिया क्षेत्र को रूस में शामिल करने संबंधी संधि पर हस्ताक्षर कर दिये तथा कहा कि यह कदम अतीत के अन्याय का खात्मा और रूस के महत्वपूर्ण हितों पर पश्चिमी जगत के अतिक्रमण का जवाब है।

पुतिन ने क्रीमिया की स्वतंत्रता को दी मान्यता

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 09:08

शीत युद्ध के बाद मास्को के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को एक ‘स्वतंत्र और संप्रभु देश’ के तौर पर मान्यता दे दी जिसे वाशिंगटन के लिए ऐसी खुली चुनौती माना जा रहा है जिससे यूरोप में सुरक्षा संकट बढ़ गया है।

यूक्रेन ने क्रीमिया पर वोटिंग से पहले रूस पर आक्रमण करने का लगाया आरोप

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 12:24

यूक्रेन ने आज रूस पर क्रीमिया सीमा से लगे एक क्षेत्र पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमले का सामना करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।

क्रीमिया मुद्दे पर अमेरिका और रूस की बातचीत नाकाम

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 09:17

क्रीमिया में मॉस्को के सैन्य दखल और क्रेमलिन शासन के तहत जाने की खातिर यूक्रेन के इस प्रायद्वीप द्वारा सप्ताहांत में कराए जाने वाले जनमत संग्रह की कोशिश से पैदा हुए शीत युद्ध सरीखे संकट को सुलझाने में आज अमेरिका और रूस नाकाम रहे।

यूक्रेन के प्रांत क्रीमिया ने स्वतंत्र राष्ट्र के पक्ष में मतदान किया, अमेरिका और रूस आमने-सामने

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 23:21

रूस में शामिल होने के विषय पर जनमत संग्रह से पहले क्रीमिया प्रांत के सांसदों ने आज स्वतंत्र राष्ट्र के पक्ष में मतदान किया जबकि वाशिंगटन ने मास्को के साथ वार्ता से इनकार कर दिया। अमेरिका और रूस के बीच पैदा वर्तमान स्थिति को शीतयुद्ध के बाद सबसे ज्यादा तनावग्रस्त कहा जा रहा है।

क्रीमिया ने स्वतंत्र राज्य के लिए प्रस्ताव किया पेश

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 21:36

क्रीमिया की संसद ने आज इस आशय का प्रस्ताव पारित किया कि अगर प्रदेश के नागरिक जनमत सर्वेक्षण में यूक्रेन से अलग होकर रूस में शामिल होने के लिए सहमति जताते हैं तो वह खुद को स्वतंत्र राज्य घोषित करेगा।

यूक्रेन मुद्दे पर रूस पश्चिम के साथ वार्ता करने के लिए तैयार

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 18:45

रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन के संकट पर रूस अन्य देशों के साथ ईमानदार और बराबरी के स्तर वाली वार्ता करने के लिए तैयार है।

क्रीमिया जनमत संग्रह चिंता का विषय: संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 16:27

संयुक्त राष्ट्र ने जनमत संग्रह कराने के क्रीमियाई प्रशासन के फैसले को ‘चिंताजनक एवं गंभीर घटनाक्रम’ बताया है और कहा है कि संबंधित पक्षों को कोई जल्दबाजी भरी कार्रवाई करने से पहले उसके निहितार्थ पर भी विचार करना चाहिए।’

यूक्रेन में कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत : पुतिन

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 16:23

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ फोन पर बातचीत के दौरान यूक्रेन में अपनी कार्रवाइयों का बचाव करते हुए कहा है कि ये अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप हैं।

ओबामा ने पुतिन से कहा, रूस की कार्रवाई से यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 12:00

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि रूस की कार्रवाई यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन है और सुझाव दिया कि एक कूटनीतिक हल है जिससे रूस और यूक्रेन दोनों के हितों की रक्षा होगी और शीत युद्ध के बाद पूर्व-पश्चिम के बीच उत्पन्न अब तक का सबसे बड़ा गतिरोध समाप्त होगा।

पुतिन ने कहा- क्रीमिया पर कब्जा नहीं करेंगे, यूरोपीय संघ उत्साहित

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 15:35

यूरोपीय देशों की सरकारों ने यूक्रेन का संकट दूर करने के लिए राजनयिक प्रयास तेज कर दिये हैं और वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस आश्वासन से उत्साहित भी हैं कि क्रेमलिन द्वीप पर कब्जे का या अपने पड़ोसी के खिलाफ युद्ध छेड़ने का उनके देश का कोई इरादा नहीं है।

यूक्रेन में रूस ने किया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन : ओबामा

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 12:10

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि रूस ‘इतिहास के गलत पक्ष’ की ओर है और यूक्रेन में इसकी घुसपैठ एक राष्ट्र की संप्रभुत्ता पर हमला है। ओबामा ने रूस को चेतावनी दी कि यदि वह अपना यह मार्ग तत्काल नहीं बदलता है तो वह आर्थिक एवं राजनयिक विकल्पों के जरिए मॉस्को को सजा देने पर विचार करेगा।

यूक्रेन संकट: रूस समर्थित सैनिकों ने क्रीमिया टर्मिनल पर किया कब्जा

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 19:29

रूस समर्थित सैनिकों ने आज क्रीमिया के पूर्वी छोर पर स्थित एक नौका टर्मिनल पर कब्जा कर लिया, जिससे इस बात की आशंका जोर पकड़ रही है कि मास्को सामरिक महत्व के काला सागर क्षेत्र में और अधिक सैनिक उतारने की योजना बना रहा है।

क्रीमिया को लेकर जी-8 की सदस्यता गंवा सकता है रूस: US

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 00:07

अमेरिकी विदेश मंत्री जान कैरी ने रूस को दो टूक शब्दों में आगाह किया है कि वह क्रीमिया (यूक्रेन) में रूसी सेना भेजने के मुद्दे पर प्रतिष्ठित जी-8 समूह की सदस्यता गंवा सकता है।

यूक्रेन ने सुरक्षित सैन्य बल बुलाया, पश्चिमी देशों ने रूस को चेताया

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 20:47

यूक्रेन ने आज विपदा के मुहाने पर खड़े होने की चेतावनी देते हुए अपने सुरक्षित सैन्य बल को बुलाया है। यूक्रेन ने यह कदम ऐसे समय उठाया जब रूस ने अपने इस पडोसी देश पर धावा बोलने की धमकी की जिसकी अमेरिका और नाटो ने कड़ी आलोचना की है।

क्रीमिया से रूसी सुरक्षा बल वापस ले जाएं पुतिन: ओबामा

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 17:24

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूक्रेन के घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेनी संप्रभुता का हनन करने को लेकर आगाह करते हुए कहा है कि क्रीमिया क्षेत्र से मास्को अपने सुरक्षा बलों को वापस बुलाए।

पुतिन को यूक्रेन में सेना भेजने की रूसी संसद से इजाजत मिली

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 23:07

रूस की संसद ने राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन को यूक्रेन में अपनी सेना भेजने की इजाजत दे दी है। रूस की संसद ने अमेरिका की इस चेतावनी के बावजूद यह मंजूरी दी है कि मॉस्को को ऐसी किसी तैनाती का ‘खामियाजा’ भुगतना पड़ेगा।

क्रीमिया के नेता ने किया नियंत्रण का दावा, पुतिन से मांगी मदद

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 18:33

रूस और यूक्रेन के बीच गतिरोध आज उस वक्त गहरा गया जब मास्को समर्थक यूक्रेनी नेता ने क्रीमिया क्षेत्र में सेना एवं पुलिस पर नियंत्रण का दावा किया तथा रूसी राष्ट्रपति बलादिमीर पुतिन से शांति बरकरार रखने में मदद मांगी।

रूस में पुतिन विरोधी नया ओलंपिक वीडियो पोस्ट

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 15:37

रूसी बागी समूह पूसी रायट ने आज ओलंपिक मेजबान सोच्चि के मध्य में फिल्माया गया नया वीडियो पोस्ट किया जिसमें शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी और रूस के माहौल को लेकर राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन की निंदा की गई है।

गे रोधी कानून पर विरोधों के बीच सोची पहुंची ओलंपिक मशाल

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 19:33

रूस के समलैंगिकता रोधी कानून के खिलाफ दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन हुए, इस बीच शीतकालीन खेलों के उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले ओलंपिक मशाल आज मेजबान शहर सोची पहुंची।

समलैंगिक संबंधों पर प्रतिबंध नहीं : व्लादिमीर पुतिन

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 23:27

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि विश्व के कई अन्य देशों की तरह रूस में समलैंगिक संबंधों को अपराध नहीं माना गया है।

मनमोहन ने रूस में आतंकी हमलों की निंदा की, लिखा पत्र

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 23:51

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रूस के वोलगोग्राद शहर में हुए ‘भयावह’ आतंकी हमले की निंदा करते हुए रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पत्र लिखकर पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

पुतिन ने मनमोहन सिंह को दिए विशेष उपहार

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 10:25

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ तस्वीरें और सिक्के उपहार में देकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आश्चर्यचकित कर दिया जो कि 100 वर्ष से अधिक समय पहले के द्विपक्षीय संबंधों के प्रतीक हैं।

पुतिन से आज मिलेंगे मनमोहन, कुडनकुलम पर समझौते की संभावना नहीं

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 09:47

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के साथ मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार, आज की बैठक के दौरान कुडनकुलम में दो नए परमाणु संयंत्र लगाने के समझौते को संभवत: झटका लग सकता है क्योंकि जवाबदेही कानून को लेकर कानूनी अड़चन उभरती दिख रही है।

मास्को पहुंचे मनमोहन सिंह, रेड कार्पेट पर भव्य स्वागत

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 23:58

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रविवार को रूस की राजधानी मास्को पहुंचे, जहां उनका रेड कारपेट पर स्वागत किया गया।

भारत-रूस के बीच होंगे पांच समझौतों पर हस्ताक्षर

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 22:28

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सोमवार को राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के साथ होने वाली बैठक के दौरान कुडनकुलम में दो नये परमाणु संयंत्र लगाने के समझौते को संभवत: झटका लग सकता है क्योंकि जवाबदेही कानून को लेकर कानूनी अड़चन उभरती दिख रही है।

पुतिन 2014 नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 16:56

रूसी अधिकारों की पैरवी करने वाले एक समूह ने सीरिया में अमेरिकी मिसाइल हमला रोकने और दमिश्क के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के प्रयासों में भूमिका के लिए राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को 2014 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है।

सीरिया पर अमेरिकी-रूसी समझौते को मिला चीन का समर्थन

Last Updated: Sunday, September 15, 2013, 20:33

सीरिया के रासायनिक हथियारों को अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण में लाने के संबंध में अमेरिका और रूस के बीच हुए समझौते को आज चीन की ओर से सबसे महत्वपूर्ण समर्थन मिल गया। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चेतावनी दी है कि यदि असद सरकार इसे शीघ्रता से और सत्यापित तरीके से लागू नहीं करती है तो इसके ‘परिणाम’ भी भुगतने होंगे।

सीरिया पर हमले से बढ़ेगा कट्टरवाद: पुतिन

Last Updated: Thursday, September 12, 2013, 14:58

सीरिया के रासायनिक हथियारों को सुरक्षित ढंग से नष्ट करने की योजना पेश करने के बाद सीरिया संकट पर वैश्विक मंच के केंद्र में आ चुके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र की उपेक्षा करके सैन्य कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ने के खिलाफ चेतावनी दी है।

सीरिया पर सैन्य हमला टालना चाहते हैं रूसी सांसद

Last Updated: Thursday, September 12, 2013, 13:08

रूसी संसद के निचले सदन ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सीरिया को संभावित सैन्य हमले से बचाने की अपील की है और साथ ही यह चेतावनी दी है कि इस तरह का कदम इलाके में स्थिरता को खतरे में डाल देगा।

सीरिया पर अमेरिकी हमला नहीं चाहते पुतिन

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 12:19

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि सीरिया के रासायनिक हथियारों को अंतर्राष्ट्रीय नियंत्रण में देना तभी सार्थक होगा जब अमेरिका उस पर सैन्य हमले की योजना रद्द कर दे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुतिन ने एक वक्तव्य में कहा कि निश्चित रूप से यह तभी सार्थक और सफल हो सकता है अगर हमें अमेरिका और उनके समर्थकों द्वारा सेना के इस्तेमाल की योजना को रद्द करने की सूचना मिले।

सीरिया मुद्दे पर सहमति बनाने में नाकाम रहे जी-20 के नेता

Last Updated: Friday, September 6, 2013, 21:24

कथित रासायनिक हमले को लेकर सीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की अमेरिका की योजना के कारण खड़े हुए मौजूदा संकट के समाधान पर सहमति बनाने के लिए यहां जी-20 के नेताओं की ओर से किया प्रयास नाकाम साबित हुआ है।

सीरिया संकट पर ओबामा बोले अंतरराष्ट्रीय समुदाय की विश्वसनीयता दांव पर

Last Updated: Wednesday, September 4, 2013, 23:40

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया के असद शासन के खिलाफ सीमित सैन्य कार्रवाई के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय समुदाय की विश्वसनीयता का सवाल बन गया है और वह ‘बर्बरता’ को लेकर खामोश नहीं रह सकता।

सीरिया के खिलाफ कार्रवाई पर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Last Updated: Wednesday, September 4, 2013, 15:12

राष्ट्रपति ब्लादमीर पुतिन ने सीरिया के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ पश्चिम को आगाह किया है लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अगर यह साबित हो जाता है कि दमिश्क ने अपने लोगों के खिलाफ विषली गैस का इस्तेमाल किया है तो उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने संबंधी संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का समर्थन करने से रूस पीछे नहीं हटेगा।

सीरिया मुद्दे पर पुतिन-ओबामा में चर्चा की संभावना

Last Updated: Wednesday, September 4, 2013, 09:55

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आगामी जी-20 सम्मेलन से इतर सेंट पीटसबर्ग में अपने रूसी समकक्ष ब्लादमीर पुतिन के साथ सीरिया के मुद्दे पर चर्चा करने की संभावना है। यह जानकारी विदेश मंत्री जॉन केरी ने शीर्ष अमेरिकी सांसदों को दी है।

स्नोडेन के मुद्दे पर ओबामा ने पुतिन के साथ बैठक रद्द की

Last Updated: Thursday, August 8, 2013, 00:19

व्हिसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन को मास्को द्वारा अस्थायी शरण दिए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक की योजना रद्द कर दी।

पुतिन के साथ बैठक रद्द कर सकते हैं ओबामा

Last Updated: Friday, July 19, 2013, 10:17

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी मॉस्को यात्रा रद्द कर सकते हैं। ओबामा अपनी मॉस्को यात्रा के दौरान अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक करने वाले थे लेकिन दोनों देशों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के भगोड़े पूर्व अनुबंधकर्ता एडवर्ड स्नोडेन को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया है।

स्नोडेन जितनी जल्द हो सके रूस छोड़ देंगे: पुतिन

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 00:07

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मास्को हवाई हड्डे पर तीन हफ्ते से फंसे एवं अमेरिकी खुफिया कार्यक्रम को लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन खुद के सक्षम होने की स्थिति में जितनी जल्द हो सकेगा रूस छोड़ देंगे।

ओबामा ने स्नोडेन के मामले पर पुतिन से की बातचीत

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 11:08

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश की खुफिया जानकारी लीक करने वाले एड्वर्ड स्नोडेन के बारे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की है।

भारत ने स्‍नोडेन के शरण देने की अपील को ठुकराया

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 16:19

स्नोडेन की शरण की अपील को भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को ठुकरा दिया है। गौर हो कि स्‍नोडेन ने भारत सहित 14 अन्य देशों में राजनीतिक शरण मांगी है।

स्नोडेन ने भारत समेत 20 देशों से मांगी शरण

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 10:39

अमेरिकी जासूसी कारनामों को उजागर करने वाले एडवर्ड स्नोडेन ने भारत समेत 20 देशों से शरण मांगी है। स्नोडेन के मामले में विकीलीक्स की कानूनी सलाहकार साराह हैरिसन ने स्नोडेन की ओर से इस संबंध में आवेदन किया है।

रूस में राजनीतिक शरण चाहता है एडवर्ड स्नोडेन

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 08:50

अमेरिकी खुफिया जानकारी लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन ने रूस में राजनीतिक शरण दिये जाने का अनुरोध किया है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि जब तक वह अमेरिकी खुफिया जानकारी को लीक करना बंद रखेंगे तब तक वह यहां पर रूक सकते हैं।

जी-8 का जल्द सीरिया शांति सम्मेलन का आह्वान

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 10:25

दुनिया के आठ समृद्ध देशों के समूह जी-8 के नेताओं ने सीरिया संघर्ष पर जिनेवा में यथाशीघ्र शांति सम्मेलन के आह्वान पर आज जोरदार ढंग से मुहर लगाई।

सीरिया पर ओबामा और पुतिन के बीच मतभेद

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 12:11

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके रूसी समकक्ष ब्लादिमीर पुतिन के बीच यहां सीरिया पर मतभेद स्पष्ट तौर पर उभरकर सामने आया, हालांकि कुछ दूसरे मुद्दों पर प्रगति देखने को मिली है।

पुतिन ने 30 साल बाद पत्नी लयुडमिला को दिया तलाक

Last Updated: Friday, June 7, 2013, 09:30

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और उनकी पत्नी लयुडमिला ने शादी के तीन दशक बाद सरकारी टीवी पर संयुक्त साक्षात्कार में अपने तलाक की घोषणा की।

प्रतिबंध पर अमेरिका का व्यवहार साम्राज्यवादी: पुतिन

Last Updated: Friday, April 26, 2013, 17:56

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि मानवाधिकार हनन के संदिग्ध एक रूसी अधिकारी के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून अपना कर अमेरिका खुद को कठोरतम साबित करने के प्रयास में है।

ओबामा-पुतिन ने फोन पर बोस्टन विस्फोट पर की चर्चा

Last Updated: Saturday, April 20, 2013, 09:52

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस सप्ताह की शुरूआत में बोस्टन में हुए बम धमाकों के सिलसिले में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। ऐसा माना जा रहा है कि इन धमाकों के दो संदिग्ध रूस के चेचन्या से हैं।

रूसी राष्ट्रपति का फर्जी लाइसेंस जर्मनी में जब्त

Last Updated: Thursday, April 11, 2013, 13:59

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नाम और फोटो वाला एक फर्जी लातवियाई ड्राइविंग लाइसेंस जर्मनी में जब्त किया गया है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने नग्न हुईं युवतियां

Last Updated: Wednesday, April 10, 2013, 11:18

जर्मनी के दौरे पर हनोवर पहुंचे रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब कुछ महिलाएं न्यूड होकर उनसे सामने आ गई और जोर-जोर से अश्लील नारे लगाने लगीं।

कुडनकुलम परमाणु संयंत्र पर पीएम का पुतिन को आश्वासन

Last Updated: Wednesday, March 27, 2013, 13:21

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आश्वस्त किया है कि तमिलनाडु के कुडनकुलम में परमाणु विद्युत परियोजना का प्रथम चरण अगले महीने काम करने लगेगा।

साइप्रस पर बकाया ऋण का पुनर्गठन करेगा रूस

Last Updated: Monday, March 25, 2013, 20:47

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक प्रवक्ता के अनुसार राष्ट्रपति ने सरकार को साइप्रस पर बकाया 3.2 अरब डालर के ऋण का पुनर्गठन करने का निर्देश दिया है।

ओलम्पिक में कुश्ती की वापसी हो : पुतिन

Last Updated: Thursday, March 14, 2013, 17:56

ओलम्पिक खेल-2020 से कुश्ती के बाहर किए जाने के मद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस निर्णय को अनुचित बताया है।

अपने ही लोगों से डरे हुए हैं पुतिन: गोर्बाचेव

Last Updated: Friday, March 8, 2013, 13:06

पूर्व सोवियत संघ के नेता मिखाइल गोर्बाचेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि वह अपने ही लोगों से डरे हुए हैं। उनका यह बयान रूस में हाल में बने कुछ कानूनों को लेकर है, जिन्हें समीक्षकों ने असंतुष्टों के खिलाफ कार्रवाई का हथियार बताया है।

‘भारत के साथ मजबूत रिश्ते हमारी प्राथमिकता’

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 17:43

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि नई दिल्ली का वाकई में एक अनोखा विशिष्ट और गौरवान्वित चरित्र है। इसके साथ ही उन्होंने व्यापार व रक्षा सहयोग तथा अंतर्राष्ट्रीय मामलों में राय-मशविरे को बढ़ावा देने की आशा जाहिर की।

भारत-रूस के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 17:36

भारत और रूस ने रणनीतिक और आर्थिक सम्बंधों को प्रगाढ़ बनाने की इच्छा के साथ सोमवार को कई सारे समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा देने का एक समझौता भी शामिल है।

मनमोहन-पुतिन ने की द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 15:58

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सेामवार को यहां द्विपक्षीय सम्बंधों पर चर्चा की। चर्चा के केंद्र में दोनों देशों के बीच आर्थिक सम्बंध, ऊर्जा तथा कई अरब डॉलर के रक्षा सौदे रहे।

मनमोहन, पुतिन की मुलाकात 7 रेसकोर्स में

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 13:16

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात का स्थान हैदराबाद हाउस से बदलकर 7 रेस कोर्स रोड कर दिया गया है।

पुतिन-मनमोहन में वार्ता आज, रक्षा सौदों पर विशेष नजर

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 09:24

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 13वें भारत-रूस द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार तड़के दिल्ली पहुंच गए। पुतिन के 15 घंटे के भारत दौरे में मुख्य जोर रक्षा सौदों पर रहेगा। यद्यपि व्यापार एवं निवेश, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर समझौते होने के आसार हैं।

ब्रह्मोस के लिए भारत-रूस में समझौता

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 23:18

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की यात्रा से ठीक पहले भारत और रूस ने ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल के हवाई संस्करण के विकास के लिये मिलकर काम करने हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है जिसे भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान एसयू-30 एमकेआई में फिट किया जायेगा।