Last Updated: Monday, April 21, 2014, 23:43
वाशिंगटन : नासा का चंद्रमा मिशन यान राइफल की गोली की तुलना में तीन गुना रफ्तार से यानी 5800 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चंद्रमा की सतह पर जाकर टकराया और इस प्रकार, अंतरिक्षयान ने अपना छह महीने का मिशन खत्म किया। ‘लूनर एट्मोस्फीयर एंड डस्ट इनवायरमेंट एक्सप्लोरर’ (एलएडीईई) के लंबी अवधि तक चंद्रमा के कक्ष में रहने या वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के लिए ईंधन की कमी थी और इसे पिछले सप्ताह जानबूझकर चंद्रमा की सतह पर भेजा गया।
नासा ने कहा कि मिशन के अंतिम विज्ञान चरण के बाद अंतरिक्षयान की कक्षा स्वाभाविक रूप से समाप्त हुई। एलएडीईई परियोजना के वैज्ञानिक रिक एल्फिक ने कहा, इस घटना के समय, एलएडीईई 3600 मील प्रति घंटा (5794 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार से चल रहा था जो राइफल की शक्तिशाली गोली की रफ्तार से तीन गुना ज्यादा है। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 21, 2014, 23:43