नाइजीरिया: चरमपंथियों के हमले 99 लोगों की मौत

नाइजीरिया: चरमपंथियों के हमले 99 लोगों की मौत

नाइजीरिया: चरमपंथियों के हमले 99 लोगों की मौतमाइदुगुरी (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में एक चर्च में प्रार्थना के दौरान तथा एक गांव पर संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों के हमले में कम से कम 99 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोटकों और आग्नेयास्त्रों से किए गए इस हमले में सैकड़ों मकान नष्ट हो गए।

बोरनो और एडामावा राज्यों में अब तक के इन हमलों में सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है। नाइजीरिया के तीन राज्यों में चरमपंथ पर अंकुश लगाने के लिए बीते 8 माह से आपातकाल लागू है और उग्रवादी इसका लगातार उल्लंघन कर रहे हैं।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने रविवार की रात कावुरी गांव में भीड़ भरे साप्ताहिक बाजार के समीप पहला हमला किया और फिर गांव में कई जगह विस्फोटकों से हमले किए। इन हमलों में 52 लोग मारे गए और करीब 300 मकानों सहित पूरा गांव तबाह हो गया। उसने बताया कि दो विस्फोटक कल सुबह फटे। तब सुरक्षाकर्मी कावुरी में शव एकत्र कर रहे थे। विस्फोट में ये सुरक्षा कर्मी बाल बाल बच गए। अधिकारी ने हमलों के लिए बोको हराम के उग्रवादियों पर संदेह जताया।

घायलों को अस्पताल पहुंचा रहे एक पुलिस अधिकारी ने कम से कम 52 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की और बताया कि 16 लोग घायल हो गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 28, 2014, 10:19

comments powered by Disqus