नाइजीरिया में सेना को मिली अगवा छात्राओं के स्थान की जानकारी

नाइजीरिया में सेना को मिली अगवा छात्राओं के स्थान की जानकारी

नाइजीरिया में सेना को मिली अगवा छात्राओं के स्थान की जानकारीअबुजा: नाइजीरिया की सेना को उस स्थान का पता चल गया है जहां अपहृत लड़कियों को छुपा कर रखा गया है, लेकिन लोगों को जान के खतरे की आशंका के बीच सेना उन्हें अपहर्ताओं के चंगुल से नहीं छुड़ा सकी। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्टो से सामने आई है।

रक्षा प्रमुख एलेक्स बादेह ने न्यूज एजेंसी ऑफ नाइजीरिया को बताया कि लड़कियों के मातापिता के लिए अच्छी खबर यह है कि हमें उनके स्थान की जानकारी है, लेकिन सेना उन्हें नहीं छुड़ा सकी, क्योंकि हम उन्हें बचाने के लिए उनकी हत्या नहीं कर सकते।

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो के चिबोक समुदाय की 200 लड़कियों का आतंकवादी संगठन बोको हराम ने अपहरण कर लिया था। विश्वभर के लोगों ने प्रदर्शन व आनलाइन अभियान में शामिल हो कर लड़कियों के प्रति अपना समर्थन जताया है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, May 27, 2014, 12:58

comments powered by Disqus