क्रीमिया को रूस में शामिल करने से जुड़े दस्तावेजों पर पुतिन ने दस्तखत किए

क्रीमिया को रूस में शामिल करने से जुड़े दस्तावेजों पर पुतिन ने दस्तखत किए

क्रीमिया को रूस में शामिल करने से जुड़े दस्तावेजों पर पुतिन ने दस्तखत किएमॉस्को : रूसी संसद के उच्च सदन ‘फेडरेशन काउंसिल’ द्वारा शुक्रवार को एकमत से क्रीमिया को रूस में शामिल करने वाली संधि के पक्ष में मतदान करने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने क्रीमिया को अपने देश में शामिल करने के दस्तावेजों पर दस्तखत किए।

‘क्रेमलिन’ में आयोजित एक समारोह, जिसका प्रसारण टीवी पर भी किया गया, में पुतिन ने कानूनी दस्तावेजों पर दस्तखत किए। पुतिन के दस्तखत के बाद सांसदों ने खड़े होकर अपना राष्ट्रगान गाते हुए उनका अभिनंदन किया।

पुतिन ने कहा, ‘आज हमारे लिए यह एक गंभीर और महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। आज हम क्रीमिया और सेवस्तोपोल को रूस से जोड़ने से जुड़ी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इस महान अवसर पर बिना किसी अतिशयोक्ति के आपको और देश में रहने वाले सभी लोगों, रूसी नागरिकों, क्रीमिया और सेवस्तोपोल के निवासियों को बधाई देता हूं।’ पुतिन ने शुरुआती समझौते पर मंगलवार को दस्तखत किया था। इसके बाद संसद के निचले और उच्च सदन से उसका अनुमोदन कराना था जो एक औपचारिकता भर थी।

क्रेमलिन ने कहा है कि वह संधि पर दस्तखत के बाद से क्रीमिया को रूस का हिस्सा मान रहा है। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 21, 2014, 21:46

comments powered by Disqus