क्रीमिया - Latest News on क्रीमिया | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

हम यूक्रेन के फैसले का स्वागत करेंगे : पुतिन

Last Updated: Monday, May 26, 2014, 23:57

रूस ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव में लोगों द्वारा लिए गए फैसले का आदर करेगा। साथ ही उसने देश के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में पुन: एक सैनिक अभियान के विरुद्ध कीव को चेतावनी भी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव ने कहा कि रूस ने देश के विभिन्न भागों में हुए चुनाव को देश के भविष्य के लिए सकारात्मक तत्व माना है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हम चुनाव में यूक्रेन की जनता द्वारा लिए गए फैसले का सम्मान करेंगे।

यूक्रेन के नए नेता रूस और पूर्व से करेंगे वार्ता

Last Updated: Monday, May 26, 2014, 21:19

यूक्रेन के भावी राष्ट्रपति ने सोमवार को शीर्ष मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए पूर्व में रूस समर्थक अलगाववाद की समाप्ति के लिए वार्ता करने का वादा किया और कहा कि वह मास्को के साथ बातचीत शुरू करने के इच्छुक हैं।

उम्मीद है कि यूक्रेन के चुनाव परिणाम स्वीकार करेगा रूस: अमेरिका

Last Updated: Saturday, May 24, 2014, 11:36

अमेरिका ने कहा है कि यदि रूस यूक्रेन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के परिणाम स्वीकार करता है तो वह उसके इस रख का स्वागत करेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने एयर फोर्स वन पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ यात्रा करते समय संवाददाताओं से कहा, यदि रूस यूक्रेन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकतांत्रिक चुनाव के परिणाम स्वीकार करने का संकेत देता है तो हम उसके इस रख का स्वागत करेंगे। हमें उम्मीद है कि ऐसा होगा।

यूक्रेन में पूरी तरह गृह युद्ध छिड़ा : पुतिन

Last Updated: Friday, May 23, 2014, 20:07

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यांकोविच को हटाने का समर्थन करने के लिए वाशिंगटन पर दोष मढते हुए शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में संकट पूरी तरह से गृह युद्ध में बदल गया है।

पुतिन ने यूक्रेन के पास तैनात सैनिकों की वापसी के दिए आदेश

Last Updated: Monday, May 19, 2014, 23:25

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के पास तैनात सैनिकों को आज आदेश दिया कि वह अपने मूल अड्डों की तरफ लौट जाएं। पुतिन ने सैनिकों को यह आदेश ऐसे समय में दिया है जब देश के पूर्वी हिस्सों में लड़ाई जारी है।

यूक्रेन से अलग होने के लिए जनमत संग्रह शुरू

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 16:05

पूर्वी यूक्रेन को देश से अलग करने के सवाल पर आयोजित जनमत संग्रह में आज मतदान शुरू हो गया। अमेरिका ने इसे अवैध करार दिया है जबकि पश्चिमी देश यूक्रेन में गृहयुद्ध भड़कने की आशंका जता रहे हैं।

विजय दिवस मनाने क्रीमिया पहुंचे व्लादिमीर पुतिन

Last Updated: Friday, May 9, 2014, 21:40

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को क्रीमिया के सेवास्तोपोल शहर पहुंचे जहां वे दूसरे विश्वयुद्ध में जर्मनी पर मास्को की सेना की जीत की 69वीं वर्षगांठ के मौके पर समारोह में हिस्सा लेंगे।

यूक्रेन में शांति प्रयासों के बीच कीव ने युद्ध की चेतावनी दी

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 19:24

यूरोपीय नेता यूक्रेन के लिए नये शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं जबकि यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति ने आज बढ़ती हिंसा को देश के युद्ध की राह पर जाना बताया।

यूक्रेन में आगजनी में 30 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 09:05

यूक्रेन के दक्षिणी शहर ओडेशा में रूस समर्थित और यूक्रेन समर्थित चरमपंथियों के बीच हिंसक झड़प के एक दिन बाद आगजनी में 30 से अधिक लोग मौत हुई है।

US ने पुतिन के सहयोगियों, रूसी कंपनियों पर ताजा प्रतिबंध लगाया

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 00:09

अमेरिका ने यूक्रेन में अवैध दखल और उकसाऊ कार्यों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीबी तौर पर जुड़े सात रूसी अधिकारियों और 17 कंपनियों पर सोमवार को नए प्रतिबंध लगाए।

यूक्रेन संकट: रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएगा जी-7

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 13:38

जी-7 देशों के नेताओं ने पूर्वी यूक्रेन को अस्थिर बनाने के रूस समर्थित प्रयासों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि उन्होंने मॉस्को पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जी-7 के सदस्य देश हैं।

रूसी जेट विमान यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में घुसे

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 08:50

अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि रूसी लड़ाकू विमानों ने बीते 24 घंटे में कई बार यूक्रेन के हवाईक्षेत्र में प्रवेश किया।

बात करना बंद करे, कदम उठाना आरंभ करे रूस: अमेरिकी उपराष्ट्रपति

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 23:08

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज रूस से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह बात करने का नहीं, बल्कि कदम उठाने का समय है ताकि यूक्रेन में तनाव को कम किया जा सके।

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संकट पर सभी विकल्प खुले रखे

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 23:00

यूक्रेन संकट पर रूस के कूटनीतिक और सैन्य विकल्पों को खुला रखते हुए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अपने पारंपरिक फोन-इन मैराथन में चार घंटे तक सवालों का जवाब देते हुए आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया ।

यूक्रेन ने उत्‍तरी हिस्‍से में भेजी सेना, पुतिन ने दी गृहयुद्ध की चेतावनी

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 23:10

यूक्रेन सरकार ने देश के उत्तरी हिस्से में रूस समर्थक अलगाववादियों के खिलाफ अपनी सेना भेज दी जिसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेताया कि यूक्रेन गृहयुद्ध की कगार पर है।

रूस के खिलाफ यूक्रेन की कार्रवाई का अमेरिका ने किया समर्थन

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 14:15

रूस समर्थित समूहों के खिलाफ यूक्रेन की अंतरिम सरकार की कार्रवाई का आज व्हाइट हाउस ने समर्थन किया है। हाउस ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था कायम करना सरकार की जिम्मेदारी है।

यूक्रेन ने स्लेवियांस्क शहर की ओर टैंक भेजा

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 23:34

यूक्रेन ने बड़ी बख्तरबंद टुकड़ियों और विशेष बलों को मंगलवार को स्लेवियांस्क शहर की ओर रवाना किया। यह कदम तब उठाया गया है जब कीव के अनुभवहीन नेताओं ने अलगाववादी पूर्व पर अपने नियंत्रण पर फिर से दृढ़ता से कायम करने का प्रयास किया।

यूक्रेन में विरोध प्रदर्शन के पीछे रूस नहींः पुतिन

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 11:50

क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से यूक्रेन सरकार को पूर्वी यूक्रेन में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ बल के इस्तेमाल के लिए हतोत्साहित करने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन संकट पर आपात बैठक

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 10:13

यूक्रेन द्वारा देश के पूर्वी हिस्से में रूस समर्थक बलों के सरकारी इमारतों पर कब्जे के बाद सैन्य अभियान छेड़ने की घोषणा करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के संकट पर आपात बैठक हुई। सुरक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष देश नाइजीरिया के दूत जॉय ओग्वू ने बैठक की शुरूआत की।

रूस-समर्थक बंदूकधारियों को भगाने के लिए यूक्रेन बल प्रयोग को तैयार

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 23:23

अशांत पूर्वी क्षेत्र के एक पुलिस थाने में मौजूद रूस-समर्थित बंदूकधारियों के खिलाफ यूक्रेन ने रविवार को ‘‘आतंकवाद-निरोधी अभियान’’ शुरू किया, दूसरी ओर वाशिंगटन ने मास्को को संकट कम करने या फिर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

क्रीमिया की संसद ने नए संविधान को दी मंजूरी

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 10:27

क्रीमिया की संसद ने शुक्रवार को ध्वनिमत से नए संविधान को मंजूरी दे दी जिसमें क्षेत्र को रूसी संघ के भीतर वैधानिक और लोकतांत्रिक राज्य होने की घोषणा की गई है।

पूर्वी यूक्रेन को स्वतंत्र घोषित किया रूस समर्थकों ने

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 10:44

रूस समर्थक कार्यकर्ताओं ने पूर्वी यूक्रेन में सरकारी इमारतों में घेरेबंदी करते हुए अपने क्षेत्रों को स्वतंत्र घोषित कर दिया और यूक्रेन से अलग होने के लिए क्रीमिया की तरह जनमत संग्रह कराने की मांग की।

यूक्रेन को अस्थिर करना बंद करे रूस: अमेरिका

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 08:44

अमेरिका ने आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में अस्थिरता फैलाने के प्रयासों को तत्काल बंद करने को कहा और सप्ताहांत में हुई गतिविधियों पर चिंता जताई।

अलगाववादी भावना भड़का रहा है रूस : यूक्रेन

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 23:21

यूक्रेन के प्रधानमंत्री अर्सनी यतसेनयुक ने सोमवार को रूस पर आरोप लगाया कि वह पूर्वी यूरोप में अलगाववादी भावना भड़का कर अशांति की एक नई लहर पैदा कर रहा है। यतसेनयुक ने कैबिनेट की एक आपात बैठक में कहा, "रूसी परिसंघ ने एक परिदृश्य तैयार किया है, जिसका लक्ष्य यूक्रेन को तहस-नहस करना है।"

यूक्रेन के सभी सैनिक क्रीमिया छोड़कर गये : रूस

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 23:43

रूस के रक्षा मंत्री सेरजई शोइगु ने आज कहा कि क्रीमिया में तैनात यूक्रेन के सभी सैनिकों को उनके देश जाने की अनुमति दी गई लेकिन आठ हजार सैन्यकर्मी वहां रूके और उन्होंने रूस की सेना में शामिल होने की अनुमति के लिए आवेदन किया।

अमेरिकी कांग्रेस ने यूक्रेन को मदद और रूस पर प्रतिबंध लगाने को दी मंजूरी

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 09:38

अमेरिकी कांग्रेस ने पहली बाध्यकारी प्रतिक्रिया के तहत क्रीमिया को हड़पने के कारण रूस के खिलाफ प्रतिबंधों सहित यूक्रेन को अमेरिकी सहायता पैकेज दिये जाने को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

पुतिन का वादा-यूक्रेन में कोई नया सैन्य कदम नहीं उठाएंगे

Last Updated: Saturday, March 29, 2014, 16:27

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने शनिवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें भरोसा दिया है कि उनका दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन में सैनिक भेजने का ‘कोई इरादा नहीं’ है, वहीं संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इस संकट का कूटनीतिक हल का आह्वान दोहराया।

यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच ओबामा, पुतिन ने की फोन पर बात

Last Updated: Saturday, March 29, 2014, 13:17

यूक्रेन पर बढ़ते तनाव और उसकी सीमा पर रूसी सेना के एकत्र होने की घटना के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी समकक्ष व्लादिमिर पुतिन ने इस संकट के राजनयिक समाधान के लिए अमेरिकी प्रस्ताव के बारे में फोन पर बात की।

यूक्रेन संकट का कूटनीतिक अंत चाहते हैं पुतिन : US

Last Updated: Saturday, March 29, 2014, 09:11

व्हाइट हाउस का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संकट को हल करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर चर्चा करने के सिलसिले में अपने अमेरिकी समकक्ष बराक ओबामा से बात की है।

ब्रिक्स देश जी-20 सम्मलेन में पुतिन के भाग लेने पर रोक के खिलाफ

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 23:57

भारत, ब्राजील, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने क्रीमिया मुद्दे को लेकर इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाले समूह-20 शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भाग लेने पर किसी प्रकार के प्रतिबंध का आज विरोध किया।

रूस ने क्रीमिया में नए यूक्रेनी ठिकाने पर कब्जा किया

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 14:49

रूस के सैनिकों ने आज क्रीमिया में एक नए यूक्रेनी ठिकाने पर कब्जा कर लिया ।

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के साथ संबंध किए मजबूत, रूस पर लगाए प्रतिबंध

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 13:28

यूरोपीय संघ ने ऐतिहासिक समझौते के राजनीतिक प्रावधानों पर हस्ताक्षर कर यूक्रेन का पश्चिमी धड़े में स्वागत किया है। इससे पहले रूस ने क्रीमिया को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था।

ओबामा की यूरोप की यात्रा में यूक्रेन का मुद्दा होगा अहम

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 13:15

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जब अगले सप्ताह यूरोप की यात्रा करेंगे तो उनकी बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में यूक्रेन में हाल में हुई घटनाओं संबंधी मुद्दे अहम होंगे।

क्रीमिया को रूस में शामिल करने से जुड़े दस्तावेजों पर पुतिन ने दस्तखत किए

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 21:46

रूसी संसद के उच्च सदन ‘फेडरेशन काउंसिल’ द्वारा शुक्रवार को एकमत से क्रीमिया को रूस में शामिल करने वाली संधि के पक्ष में मतदान करने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने क्रीमिया को अपने देश में शामिल करने के दस्तावेजों पर दस्तखत किए।

क्रीमियाई मिलीशिया ने नौसेना के ठिकानों पर धावा बोला, नौसेना प्रमुख को गिरफ्तार किया

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 00:13

पश्चिमी देशों की सख्त चेतावनी के बावजूद क्रीमिया पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के रूस के प्रयास के बीच आज मॉस्को समर्थक समर्थक बलों ने क्रीमियाई नौसेना के दो अड्डों पर कब्जा कर लिया तथा यूक्रेन के नौसेना प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया।

यूक्रेन संकट: अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लिया आड़े हाथ

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 17:05

अमेरिका ने कहा है कि क्रीमिया मुद्दे को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इतिहास में छवि गलत तरीके से कार्य करने वाले देश के तौर पर दर्ज होगी। इसके साथ ही अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद क्रीमिया को अवैध तरीके से रूस में शामिल करने के नतीजों को लेकर उन्हें आगाह किया।

यूक्रेन संकट: यूएन महासचिव ने तत्काल वार्ता का आग्रह किया

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 10:14

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने यूक्रेन संकट को लेकर सभी पक्षों से तत्काल ‘रचनात्मक वार्ता’ बहाल करने का आग्रह किया है।

क्रीमिया पर संकट सैन्य स्तर तक पहुंचा, सैनिक की मौत

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 10:00

यूक्रेन ने चेतावनी दी कि रूस के साथ उसका संघर्ष ‘सैन्य स्तर’ में पहुंच गया है और उसने अपने सैनिकों को आत्मरक्षा में गोली चलाने की इजाजत दी है। क्रेमलीन समर्थक बलों द्वारा करीब तीन हफ्ते पहले क्रीमिया पर कब्जा किए जाने के बाद से अपने पहले सैनिक के मारे जाने के बाद यूक्रेन ने यह कदम उठाया है।

क्रीमिया प्रकरण: रूस के कदम की ओबामा, मर्केल ने की निंदा

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 09:56

क्रीमिया को खुद में मिलाने के रूस के कदम की निंदा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को तत्काल यूक्रेन भेजने पर सहमति जताई।

पुतिन ने संधि पर किया हस्ताक्षर, क्रीमिया रूस के नक्शे में शामिल

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 21:43

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यूक्रेन के अंतर्गत आने वाले क्रीमिया क्षेत्र को रूस में शामिल करने संबंधी संधि पर हस्ताक्षर कर दिये तथा कहा कि यह कदम अतीत के अन्याय का खात्मा और रूस के महत्वपूर्ण हितों पर पश्चिमी जगत के अतिक्रमण का जवाब है।

रूस को जी-8 से निलंबित किया गया: फ्रांस

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 17:26

फ्रांस के विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन को लेकर तनाव और क्रीमिया में रूसी घुसपैठ के बीच समूह आठ (जी आठ) के देशों ने रूस को इस समूह में हिस्सा लेने से निलंबित कर दिया है।

क्रीमिया अब भी यूक्रेन का हिस्सा: ब्रिटेन

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 10:23

रविवार को क्रीमिया में रूसी शासन के पक्ष में हुए 96 प्रतिशत मतदान के बावजूद ब्रिटेन ने कहा है कि वह यूक्रेन को अभी भी क्रीमिया का हिस्सा मान रहा है।

यूक्रेन की एकता को लेकर चिंतित यूएन महासचिव चिंतित

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 10:15

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने यूक्रेन के संकट को लेकर गहरी निराशा जताते हुए कहा कि क्रीमिया में हुआ जनमत संग्रह हालात और बिगाड़ देगा। उन्होंने सभी पक्षों से प्रयास तेज करने और एक शांतिपूर्ण समाधान के लिए सकारात्मक रूप से काम करने की भी अपील की।

पुतिन ने क्रीमिया की स्वतंत्रता को दी मान्यता

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 09:08

शीत युद्ध के बाद मास्को के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को एक ‘स्वतंत्र और संप्रभु देश’ के तौर पर मान्यता दे दी जिसे वाशिंगटन के लिए ऐसी खुली चुनौती माना जा रहा है जिससे यूरोप में सुरक्षा संकट बढ़ गया है।

क्रीमिया जनमत संग्रह को मान्यता नहीं देगा अमेरिका : ओबामा

Last Updated: Monday, March 17, 2014, 12:17

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उनका देश क्रीमिया में हुए जनमत संग्रह को मान्यता नहीं देता है और उन्होंने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का इरादा जताया।

यूक्रेन में जारी संकट के बीच क्रीमिया में कराया गया जनमत संग्रह

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 21:56

यूक्रेन में शीतयुद्ध जैसे सुरक्षा संकट के बीच क्रीमिया में लोगों ने यूक्रेन से अलग होने के लिए एक जनमत संग्रह में हिस्सा लिया। यूक्रेन की नयी सरकार और रूस के अलावा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अधिकतर हिस्से ने संभावित तौर पर अलगाव के पक्ष में जाने वाले जनमत संग्रह को मान्यता ना देने की बात कही है।

क्रीमिया के होटल में जबरन घुसे बंदूकधारी

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 10:10

क्रीमिया के ब्लैक सी प्राय:द्वीप में होने वाले जनमत संग्रह को लेकर जारी तनाव के बीच प्रांत की राजधानी के एक होटल में कुछ बंदूकधारी जबरन घुस आए और क्रीमिया के यूक्रेन से अलग हो कर रूस के साथ विलय की बात कहने लगे।

यूक्रेन ने क्रीमिया पर वोटिंग से पहले रूस पर आक्रमण करने का लगाया आरोप

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 12:24

यूक्रेन ने आज रूस पर क्रीमिया सीमा से लगे एक क्षेत्र पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमले का सामना करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।

क्रीमिया मुद्दे पर अमेरिका और रूस की बातचीत नाकाम

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 09:17

क्रीमिया में मॉस्को के सैन्य दखल और क्रेमलिन शासन के तहत जाने की खातिर यूक्रेन के इस प्रायद्वीप द्वारा सप्ताहांत में कराए जाने वाले जनमत संग्रह की कोशिश से पैदा हुए शीत युद्ध सरीखे संकट को सुलझाने में आज अमेरिका और रूस नाकाम रहे।

यूक्रेन ने लामबंदी शुरू की, मर्केल ने रूस को दी चेतावनी

Last Updated: Thursday, March 13, 2014, 23:16

यूक्रेन ने रूस की विस्तारवादी धमकी से बचने के लिए गुरुवार को ताकत जुटाने की ओर कदम बढ़ाया, वहीं क्रीमियाई संकट पर जर्मनी ने रूस को चेतावनी दी है कि इससे उसकी अर्थव्यवस्था को और यूरोपीय संघ के साथ उसके संबंधों को लंबे समय में नुकसान पहुंच सकता है।

क्रीमिया को शामिल करने के प्रयास रोके रूस: जी-7

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 21:10

दुनिया के सात सबसे विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-7 ने रूस का आह्वान किया है कि वह यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र को अपने साथ मिलाने के सभी प्रयासों पर रोक लगाए।

क्रीमिया में दखल नहीं देगा यूक्रेन, जनमत संग्रह दिखावा: तुरचिनोव

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 13:27

यूक्रेन के कार्यवाहक राष्ट्रपति ओलेकसैन्द्र तुरचिनोव ने कहा है कि यूक्रेन क्रीमिया प्रायद्वीप में सैन्य हस्तक्षेप नहीं करेगा क्योंकि ऐसा करने से पूर्वी सीमा विवाद में आ सकती है।

क्रीमिया को लेकर जनमत संग्रह ‘अवैध’: ओएससीई अध्यक्ष

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 08:42

ऑर्गनाइजेशन फॉर सिक्योरिटी एंड कोऑपरेशन इन यूरोप (ओएससीई) के अध्यक्ष ने कहा कि रूस में शामिल होने के लिए क्रीमिया प्रायद्वीप में किया जा रहा जनमत संग्रह यूक्रेन के संविधान का उल्लंघन है।

यूक्रेन के प्रांत क्रीमिया ने स्वतंत्र राष्ट्र के पक्ष में मतदान किया, अमेरिका और रूस आमने-सामने

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 23:21

रूस में शामिल होने के विषय पर जनमत संग्रह से पहले क्रीमिया प्रांत के सांसदों ने आज स्वतंत्र राष्ट्र के पक्ष में मतदान किया जबकि वाशिंगटन ने मास्को के साथ वार्ता से इनकार कर दिया। अमेरिका और रूस के बीच पैदा वर्तमान स्थिति को शीतयुद्ध के बाद सबसे ज्यादा तनावग्रस्त कहा जा रहा है।

क्रीमिया ने स्वतंत्र राज्य के लिए प्रस्ताव किया पेश

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 21:36

क्रीमिया की संसद ने आज इस आशय का प्रस्ताव पारित किया कि अगर प्रदेश के नागरिक जनमत सर्वेक्षण में यूक्रेन से अलग होकर रूस में शामिल होने के लिए सहमति जताते हैं तो वह खुद को स्वतंत्र राज्य घोषित करेगा।

यूक्रेन मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटा रहे हैं ओबामा

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 10:35

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और दूसरे शीर्ष नेताओं ने यूक्रेन के खिलाफ कार्रवाई के लिए रूस को अलग थलग करने और संकट के शांतिपूर्ण हल के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाना जारी रखा है।

यूक्रेन के प्रधानमंत्री से बुधवार को मिलेंगे ओबामा

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 13:09

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा बुधवार को यूक्रेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री आर्सेनी यात्सेनयुक से यहां मुलाकात करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह यात्रा यूक्रेन की जनता के प्रति अमेरिकी समर्थन को दर्शाएगा, जिन्होंने देश में हाल के संकट के दौरान हिम्मत और संयम दिखाई।

उग्रवादियों ने चार यूक्रेनी कार्यकर्ताओं को बनाया बंधक

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 11:16

क्रीमिया और उसके आसपास दो अलग अलग घटनाओं में रूस समर्थक उग्रवादियों ने कथित तौर पर चार यूक्रेनी कार्यकर्ताओं को बंधक बना लिया। घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी एक पत्रकार और एक कार्यकर्ता के परिजन ने बताया कि उग्रवादी कार्यकर्ताओं को पकड़कर ले गए जिसके बाद से वे लापता हैं।

यूक्रेन अपनी भूमि का एक इंच भी रूस को नहीं देगा: यूक्रेन के पीएम

Last Updated: Sunday, March 9, 2014, 23:30

यूक्रेन भर में प्रतिद्वंद्वियों के प्रदर्शनों के साथ अलगाववादी तनाव बढ़ने के बीच रूस समर्थक कार्यकर्ताओं ने आज क्रीमिया में कीव समर्थक रैली में लोगों पर डंडों एवं कोड़ों से प्रहार किया। अंतरिम प्रधानमंत्री अर्सेनी यातसेनयुक ने इस बात की प्रतिबद्धता जतायी कि देश अपनी भूमि का एक इंच भी मास्को को नहीं देगा। इससे पहले रूसी सेना एवं क्रेमलिन समर्थक बंदूकधारियों ने काला सागर प्रायद्वीप पर अपना कब्जा जमा लिया था।

यूक्रेन मुद्दे पर रूस पश्चिम के साथ वार्ता करने के लिए तैयार

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 18:45

रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन के संकट पर रूस अन्य देशों के साथ ईमानदार और बराबरी के स्तर वाली वार्ता करने के लिए तैयार है।

क्रीमिया जनमत संग्रह चिंता का विषय: संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 16:27

संयुक्त राष्ट्र ने जनमत संग्रह कराने के क्रीमियाई प्रशासन के फैसले को ‘चिंताजनक एवं गंभीर घटनाक्रम’ बताया है और कहा है कि संबंधित पक्षों को कोई जल्दबाजी भरी कार्रवाई करने से पहले उसके निहितार्थ पर भी विचार करना चाहिए।’

क्रीमिया के फैसले पर यूक्रेन का वीटो, रूस करेगा जनमत का सम्मान

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 23:38

यूक्रेन की संसद के स्पीकर अलेग्जेंडर तुर्चयनोव ने शुक्रवार को एक राजाज्ञा जारी कर क्रीमिया की संसद के रूस में शामिल होने के बारे में जनमत संग्रह कराने के फैसले पर रोक लगा दी है। दूसरी ओर रूस के एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ने कहा है कि क्रीमिया की जनता अपने क्षेत्र के भविष्य के बारे में जो भी फैसला सुनाती है, रूस उसका सम्मान करेगा।

क्रीमिया संबंधी जनमत संग्रह से बढ़ेगा तनाव : पॉवेर

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 08:53

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत ने कहा है कि क्रीमिया को लेकर किया जाने वाला यह जनमत संग्रह गैरकानूनी होगा कि क्रीमिया को यूक्रेन का हिस्सा बना रहना चाहिए या इसे रूस में शामिल किया जाना चाहिए।

यूक्रेन संकट: क्रीमिया की संसद का रूस में शामिल होने का फैसला

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 23:16

यूक्रेन के स्वायत्तशासी क्षेत्र क्रीमिया की संसद ने रूसी संघ का औपचारिक रूप से हिस्सा बनने के पक्ष में मतदान किया है। इस फैसले पर जनादेश हासिल करने के लिए जनमत संग्रह कराए जाने के आसार हैं।

यूक्रेन में ही रहेगा क्रीमिया: यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 22:01

यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री ने पद संभालने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में कहा है कि क्रीमिया को यूक्रेन में ही रहना चाहिए लेकिन उसे अतिरिक्त स्थानीय अधिकार दिए जा सकते हैं।

कनाडा ने निलंबित किया रूस के साथ सैन्य अभ्यास

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 09:40

कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने यूक्रेन के क्रीमिया में रूसी सैनिकों के कथित हस्तक्षेप को लेकर मास्को के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास निलंबित करने का आदेश दिया है।

रूसी युद्धपोत ने बॉस्फोरस से काले सागर की ओर किया कूच : रिपोर्ट

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 09:16

तुर्की मीडिया की एक खबर में कहा गया है कि दो रूसी युद्धपोत तुर्की के बॉस्फोरस जलडमरू (स्ट्रेट) को पार करते हुए काले सागर की ओर बढ़ रहे हैं।

यूक्रेन संकट: US ने रूस के साथ सैन्य गतिविधियों पर लगाई रोक, यूएनएससी में आपात बैठक

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 09:27

यूक्रेन संकट में मास्को की भूमिका को लेकर अमेरिका और रूस के संबंध नाजुक हो चले हैं। उक्रेन में रूस की ओर से सेना भेजे जाने से नाराज अमेरिका ने रूस के साथ सैन्य अभ्यास एवं अन्य द्विपक्षीय गतिविधियों पर रोक लगाने की घोषणा कर दी है। इस बीच, उक्रेन के बारे में अपना पक्ष रखने के लिए रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आपात बैठक बुलाई है।

यूक्रेन संकट: रूस समर्थित सैनिकों ने क्रीमिया टर्मिनल पर किया कब्जा

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 19:29

रूस समर्थित सैनिकों ने आज क्रीमिया के पूर्वी छोर पर स्थित एक नौका टर्मिनल पर कब्जा कर लिया, जिससे इस बात की आशंका जोर पकड़ रही है कि मास्को सामरिक महत्व के काला सागर क्षेत्र में और अधिक सैनिक उतारने की योजना बना रहा है।

यूक्रेन ने सुरक्षित सैन्य बल बुलाया, पश्चिमी देशों ने रूस को चेताया

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 20:47

यूक्रेन ने आज विपदा के मुहाने पर खड़े होने की चेतावनी देते हुए अपने सुरक्षित सैन्य बल को बुलाया है। यूक्रेन ने यह कदम ऐसे समय उठाया जब रूस ने अपने इस पडोसी देश पर धावा बोलने की धमकी की जिसकी अमेरिका और नाटो ने कड़ी आलोचना की है।

क्रीमिया से रूसी सुरक्षा बल वापस ले जाएं पुतिन: ओबामा

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 17:24

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूक्रेन के घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेनी संप्रभुता का हनन करने को लेकर आगाह करते हुए कहा है कि क्रीमिया क्षेत्र से मास्को अपने सुरक्षा बलों को वापस बुलाए।

यूक्रेन ने UNSC से रूसी अतिक्रमण रोकने को कहा

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 11:57

यूक्रेन ने क्रीमिया में रूसी अतिक्रमण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपातकालीन सत्र बुलाने का आग्रह किया और मॉस्को पर विश्व संस्था के चार्टर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

पुतिन को यूक्रेन में सेना भेजने की रूसी संसद से इजाजत मिली

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 23:07

रूस की संसद ने राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन को यूक्रेन में अपनी सेना भेजने की इजाजत दे दी है। रूस की संसद ने अमेरिका की इस चेतावनी के बावजूद यह मंजूरी दी है कि मॉस्को को ऐसी किसी तैनाती का ‘खामियाजा’ भुगतना पड़ेगा।

क्रीमिया के नेता ने किया नियंत्रण का दावा, पुतिन से मांगी मदद

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 18:33

रूस और यूक्रेन के बीच गतिरोध आज उस वक्त गहरा गया जब मास्को समर्थक यूक्रेनी नेता ने क्रीमिया क्षेत्र में सेना एवं पुलिस पर नियंत्रण का दावा किया तथा रूसी राष्ट्रपति बलादिमीर पुतिन से शांति बरकरार रखने में मदद मांगी।

सशस्त्र लोगों ने क्रीमिया हवाई अड्डे को कब्जे में लिया

Last Updated: Friday, February 28, 2014, 14:42

सैन्य वर्दी पहने दर्जनों सशस्त्र लोगों ने आज तड़के यूक्रेन में क्रीमिया के हवाई अड्डे को अपने कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोगों ने वही पोशाक पहन रखी थी जैसे कल सिम्फेरोपोल शहर में सरकारी इमारतों पर कब्जा करने वाले पहने हुए थे।

रूस समर्थक बंदूकधारियों का यूक्रेन में क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 19:00

रूस समर्थक बंदूकधारियों ने यूक्रेन के अस्थिर क्रीमिया प्रायद्वीप में संसद और सरकारी इमारतों पर आज कब्जा कर लिया।