यूक्रेन युद्ध का भय बढ़ने के साथ रूस ने रद्द की वार्ता

यूक्रेन युद्ध का भय बढ़ने के साथ रूस ने रद्द की वार्ता

यूक्रेन युद्ध का भय बढ़ने के साथ रूस ने रद्द की वार्तास्लेवयांस्क: रूस ने पूर्व सोवियत गणतंत्र यूक्रेन में बड़े युद्ध की आशंकाओं के बीच यूक्रेन के साथ नई शांति वार्ता को खारिज कर दिया है। यूक्रेन के सैनिक रूस समर्थक विद्रोहियों के खिलाफ घातक हमलावर रूख अपना रहे हैं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और जर्मन विदेश मंत्री फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमियर ने भी चेतावनी में शामिल होते हुए कहा है कि देश के पूर्वी क्षेत्र में होने वाली मुठभेड़ से गृहयुद्ध की स्थिति बन सकती है। जोखिम को रेखांकित करते हुए कीव ने घोषणा की कि विद्रोहियों का गढ़ माने जाने वाले शहर पर हमले में मारे गए लोगों की संख्या 34 से उपर पहुंच गई है।

यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति के बीच पश्चिमी देशों ने रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। यूक्रेन में 25 मई को होने वाले चुनावों को पश्चिमी देश यूक्रेन के लिए बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं। (एजेंसी)


First Published: Wednesday, May 7, 2014, 09:45

comments powered by Disqus