दक्षिण सूडान में झड़पों में 400 से 500 लोगों की मौत : संयुक्त राष्ट्र

दक्षिण सूडान में झड़पों में 400 से 500 लोगों की मौत : संयुक्त राष्ट्र

दक्षिण सूडान में झड़पों में 400 से 500 लोगों की मौत : संयुक्त राष्ट्रसंयुक्त राष्ट्र : सेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच झड़पों के बाद दक्षिण सूडान की राजधानी के अस्पतालों में 400 से 500 लोगों के शव लाए जाने की खबर है।

नए अफ्रीकी संकट पर सुरक्षा परिषद् में राजनयिकों के विमर्श के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र शांति बहाली अभियानों के प्रमुख हर्वे लैडसोउस ने बताया कि राष्ट्रपति सलवा कीर और एक विपक्षी नेता की सेनाओं के बीच झड़पों में 800 लोग घायल हो गये हैं।

अधिकारी को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है कि रविवार को संकट शुरू होने के बाद से करीब 15000 से 20000 लोग जुबा में संयुक्त राष्ट्र परिसर में शरण मांग रहे हैं। लैडसोउस ने परिषद को बताया कि मृतकों की संख्या जुबा के अस्पतालों से मिली खबरों पर आधारित है लेकिन कल फिर से झड़पें होने के कारण संयुक्त राष्ट्र को आंकड़ों की पुष्टि अभी करना है।

बातचीत के बाद संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के राजदूत और सुरक्षा परिषद् के अध्यक्ष जेरार्ड अराउड ने मरने वालों के बढ़ी हुयी संख्याओं की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा, ‘दर्जनों लोग हताहत हुए हैं और निश्चित रूप से यह छोटी घटना नहीं है।’ (एजेंसी)

First Published: Wednesday, December 18, 2013, 09:46

comments powered by Disqus