Last Updated: Monday, November 25, 2013, 21:44
जिनीवा : सीरिया की सरकार और विपक्ष 2011 में देश के गृहयुद्ध छिड़ने के बाद पहली बार 22 जनवरी को वार्ता के लिए एक साथ बैठेंगे। वार्ता के लिए तारीख की घोषणा करने वाले एक बयान में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि दोनों पक्ष आखिरकार जिनीवा 2 शांति वार्ता के लिए एक साथ बैठेंगे, जिसे बार-बार टाला जा चुका है।
बान ने वार्ता का मार्ग प्रशस्त करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र एवं अरब लीग के मध्यस्थ लखदर ब्राह्मी और अमेरिका एवं रूस की सराहना की। गौरतलब है कि इस गृहयुद्ध में 1, 20,000 लोग मारे गए हैं। 20 लाख से अधिक लोगों को देश से पलायन करना पड़ा है और सीरिया में लाखों लोग जीवित रहने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 25, 2013, 21:44