नाइजीरिया में 2 बम विस्फोट, 118 लोगों की मौत

नाइजीरिया में 2 बम विस्फोट, 118 लोगों की मौत

नाइजीरिया में 2 बम विस्फोट, 118 लोगों की मौतलागोस: मध्य नाइजीरिया के शहर जोस के बाजार में मंगलवार दोपहर दो बम विस्फोट हुए, जिसमें 118 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने विस्फोटों की निंदा करते हुए इसे `क्रूर` तथा `मानव स्वतंत्रता पर दुखद हमला` करार दिया है। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के समन्वयक मोहम्मद अब्दुलसलाम ने कहा कि विस्फोटों में 118 लोगों की मौत हो गई। ये शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं। हम अब भी मलबों में शवों की तलाश कर रहे हैं।

पुलिस आयुक्त क्रिस ओलाकपे ने कहा कि दोनों बम करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर रखे गए थे। ओलाकपे ने पहले इसे आतंकवादी हमला करार दिया था, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी होने से इंकार किया कि इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 21, 2014, 12:15

comments powered by Disqus