Last Updated: Thursday, October 31, 2013, 10:21

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी प्रशासन ने इसके संचार व्यवस्था की निगरानी न किए जाने का आश्वासन दिया है। अमेरिका ने यह भी कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के संचार व्यवस्था की निगरानी नहीं की जाती है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता मार्टिन नसिर्की ने नियमित प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
अमेरिका की खूफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (एनएसए) द्वारा पूर्व में इक्कट्ठा की गई जानकारी पर आई खबरों के बारे में पूछे जाने पर नसिर्की ने कहा कि अगस्त महीने में जब यह खबर पहली बार सामने आई थी, संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि यह संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहेगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सचिवालय अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है।
प्रवक्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कानून में संयुक्त राष्ट्र व कूटनीतिक अभियान के उल्लंघन न किए जाने की बात कही गई है। अत: सभी सदस्य देशों से इसी के अनुसार काम करने की उम्मीद की जाती है। एनएसए के पूर्व ठेकेदार एडवर्ड जे.स्नोडेन द्वारा अमेरिकी खूफिया कार्यो का खुलासा किए जाने के बाद से व्हाइट हाउस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, October 31, 2013, 10:21