Last Updated: Friday, April 4, 2014, 23:43
मास्को : रूस के रक्षा मंत्री सेरजई शोइगु ने आज कहा कि क्रीमिया में तैनात यूक्रेन के सभी सैनिकों को उनके देश जाने की अनुमति दी गई लेकिन आठ हजार सैन्यकर्मी वहां रूके और उन्होंने रूस की सेना में शामिल होने की अनुमति के लिए आवेदन किया।
रूस ने क्रीमिया को मार्च में अपने देश में शामिल किया था क्योंकि क्रीमिया के लोगों ने जनमत संग्रह में रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया था। शोइगु ने आज रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के सैनिकों से र्दुव्यवहार के दावों को ‘अनुचित और भड़काऊ’ करार दिया। रूसी बलों ने एक सैन्य अड्डा कमांडर सहित यूक्रेन के कई वरिष्ठ अधिकारियों को कुछ दिन के लिए हिरासत में रखा था। (एजेंसी)
First Published: Friday, April 4, 2014, 23:43