रूस-समर्थक बंदूकधारियों को भगाने के लिए यूक्रेन बल प्रयोग को तैयार

रूस-समर्थक बंदूकधारियों को भगाने के लिए यूक्रेन बल प्रयोग को तैयार

रूस-समर्थक बंदूकधारियों को भगाने के लिए यूक्रेन बल प्रयोग को तैयारदोनेत्स्क : अशांत पूर्वी क्षेत्र के एक पुलिस थाने में मौजूद रूस-समर्थित बंदूकधारियों के खिलाफ यूक्रेन ने रविवार को ‘‘आतंकवाद-निरोधी अभियान’’ शुरू किया, दूसरी ओर वाशिंगटन ने मास्को को संकट कम करने या फिर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

अलगाववादी उग्रवादियों के खिलाफ बल प्रयोग रूस के साथ तनाव को और बढ़ाएगा। रूस ने पहले से ही यूक्रेन की पूर्वी सीमा पर 40,000 सैनिक तैनात कर रखे हैं और कीव को बल प्रयोग के खिलाफ चेतावनी दी है।

यूक्रेन के गृहमंत्री अर्सेन अवाकोव ने फेसबुक पर घोषणा की है कि खनन के लिए प्रसिद्ध स्लावयानस्क शहर में चल रहे अभियान में देश के सभी बलों की इकाइयां भाग ले रही हैं। उन्होंने बाद में कहा कि बंदूकधारियों ने विशेष बल पर गोलियां चलायीं और वह ‘‘जान लेने के इरादे से गोली चला’’ रहे हैं।

रूस समर्थकों द्वारा और अधिक स्वायत्तता या फिर पड़ोसी देश रूस में शामिल होने की मांग को लेकर किया जा रहे प्रदर्शन के कारण एक सप्ताह चले तनाव के बाद यह स्थिति आयी है। अवाकोव ने कहा कि इन घटनाओं को कीव रूस की ओर से ‘‘आक्रामक कार्रवाई’’ के रूप में देख रहा है। दूसरी ओर रूस ने यूक्रेन के पूर्वी भाग में फैली इस अशांति में अपना हाथ होने से साफ इनकार किया है।

अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कल अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से फोन पर बात की और ‘‘स्पष्ट किया कि यदि रूस ने पूर्वी यूक्रेन में पीछे हटने के कदम नहीं उठाए और यूक्रेन की सीमा से सैनिकों को नहीं हटाया तो इसके अतिरिक्त परिणाम होंगे।’’ (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 13, 2014, 23:23

comments powered by Disqus