नाइजीरिया की मदद के लिए अमेरिका ने गठित की टीम

नाइजीरिया की मदद के लिए अमेरिका ने गठित की टीम

वाशिंगटन : अमेरिका ने नाइजीरिया से अगवा 200 स्कूली छात्राओं को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए वहां की सरकार को मदद देने के लिए एक विशेष दल का गठन किया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि अमेरिकी टीम नाइजीरियाई सरकार के साथ काम कर रही है और लड़कियों को छुड़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। नाइजीरिया को इस मामले में धीमे प्रयास के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उधर नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन का कहना है कि आतंकवादी संगठन बोको हराम के साथ लड़ाई एक नए मोड़ पर पहुंच गई है।

स्कूली छात्राओं को पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो के चिबोक शहर के आवासीय स्कूल से 14 अप्रैल को अगवा कर लिया गया था। आतंकवादी संगठन बोको हराम ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। पिछले सप्ताह की शुरुआत में बोको हराम के नेता अबुबाकर शेकाउ ने एक वीडियो जारी कर छात्राओं को बेच देने की धमकी दी थी। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 9, 2014, 13:43

comments powered by Disqus