यूक्रेन पर अमेरिका ने अपना रुख कड़ा किया, केरी पहुंचेंगे कीव

यूक्रेन पर अमेरिका ने अपना रुख कड़ा किया, केरी पहुंचेंगे कीव

यूक्रेन पर अमेरिका ने अपना रुख कड़ा किया, केरी पहुंचेंगे कीवकीव : अमेरिका ने यूक्रेन पर आज अपना रूख कड़ा कर दिया। विदेश मंत्री जॉन केरी यूक्रेन के पाश्चात्य देश समर्थित नेताओं का समर्थन करने के लिए कीव पहुंच रहे हैं। यूक्रेन के नए नेता वाशिंगटन और मास्को के बीच शीत युद्ध शैली के संघर्ष में फंसे हुए हैं। रूस ने इस बीच अपने सैनिकों को आदेश दिया कि वे अपनी छावनियों में लौट जाएं। रूसी सैनिक यूक्रेन की सीमा के निकट सैन्य अभ्यास कर रहे थे। इससे कुछ तनाव कम हुआ है।

यूक्रेन के काला सागर स्थित प्रायद्वीप क्रीमिया पर हालांकि क्रेमलिन समर्थित सैनिक अब भी तैनात हैं और वास्तव में उनका ही नियंत्रण है। सुबह की समय सीमा समाप्त होने के बाद सैन्य अभियान करने का कोई संकेत नहीं है। यूक्रेन की सेना ने कहा कि यह जानकारी उसे रूसी सैनिकों से मिली है।

पश्चिमी शक्तियां बिना स्पष्ट समाधान के इस बात से जूझ रही हैं कि कैसे राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की अपने पड़ोसी के खिलाफ बल का प्रयोग करने की धमकी से सर्वश्रेष्ठ तरीके से निपटा जाए। तीन महीने के प्रदर्शन के बाद कीव के नए नेताओं ने बागडोर संभाली। ये प्रदर्शन कई दिनों के नरसंहार में परिणत हुए थे जिसके बाद क्रेमलिन समर्थित नेता विक्टर यानुकोविच को सत्ता से अपदस्थ होना पड़ा था। यानुकोविच रूस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, March 4, 2014, 18:04

comments powered by Disqus