यूक्रेन संकट - Latest News on यूक्रेन संकट | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भारतीय विद्यार्थियों ने पूर्वी यूक्रेन छोड़ा, स्वदेश लौटेंगे

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 18:01

यूक्रेन के संकटग्रस्त पूर्वी इलाके लुगांस्क से 500 भारतीय विद्यार्थियों का पहला जत्था सुरक्षित कीव पहुंच गया और अब ये विद्यार्थी स्वदेश रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने नई दिल्ली में बताया कि इन विद्यार्थियों को पूर्वी यूक्रेन छोड़ने की सलाह दिए जाने के बाद कीव लाया गया है।

यूक्रेन के नामित राष्ट्रपति से यूरोप में मिलेंगे ओबामा

Last Updated: Saturday, May 31, 2014, 16:44

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले सप्ताह अपनी यूरोप यात्रा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति पद के लिए नामित पेट्रो पोरोशेंको से मुलाकात करेंगे।

उम्मीद है कि यूक्रेन के चुनाव परिणाम स्वीकार करेगा रूस: अमेरिका

Last Updated: Saturday, May 24, 2014, 11:36

अमेरिका ने कहा है कि यदि रूस यूक्रेन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के परिणाम स्वीकार करता है तो वह उसके इस रख का स्वागत करेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने एयर फोर्स वन पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ यात्रा करते समय संवाददाताओं से कहा, यदि रूस यूक्रेन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकतांत्रिक चुनाव के परिणाम स्वीकार करने का संकेत देता है तो हम उसके इस रख का स्वागत करेंगे। हमें उम्मीद है कि ऐसा होगा।

काला सागर में युद्धपोत भेज रहा है अमेरिका

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 12:54

यूक्रेन मुद्दे पर रूस के साथ बढ़ रहे गतिरोध के बीच अमेरिका क्षेत्र में अपने सहयोगियों को पुन: आश्वस्त करने के लिए काला सागर में एक गाइडेड मिसाइल क्रूजर भेज रहा है।

चीन और रूस ने रिश्ते मजबूत करने पर दिया जोर

Last Updated: Tuesday, May 20, 2014, 21:55

अमेरिका के साथ जटिल विवादों में उलझे चीन और रूस ने आज साइबर जासूसी, यूक्रेन संकट और समुद्री क्षेत्र विवाद जैसे मुददों पर एक दूसरे के रूख का समर्थन किया। नौसेनाओं के एक सप्ताह के संयुक्त अभ्यास में इन दोनों देशों ने एक दूसरे के प्रति गर्मजोशी दिखाई।

पुतिन ने यूक्रेन के पास तैनात सैनिकों की वापसी के दिए आदेश

Last Updated: Monday, May 19, 2014, 23:25

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के पास तैनात सैनिकों को आज आदेश दिया कि वह अपने मूल अड्डों की तरफ लौट जाएं। पुतिन ने सैनिकों को यह आदेश ऐसे समय में दिया है जब देश के पूर्वी हिस्सों में लड़ाई जारी है।

यूक्रेन संकट पर वार्ता के प्रयास के बीच फिर हिंसा

Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 08:58

यूक्रेन संकट के समाधान को लेकर यूरोप की ओर से प्रयास किए जाने के बीच फिर से नए सिरे से हिंसा हुई जिसमें सात यूक्रेनी सैनिक मारे गए। जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टेनमेयर ने यूक्रेन में है और वह कीव एवं रूस समर्थक विद्रोहियो को बातचीत की मेज पर साथ लेने का प्रयास कर रहे हैं।

यूक्रेन में जनमत संग्रह गैरकानूनी: मर्केल

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 12:43

जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल एवं फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांदे ने पूर्वी यूक्रेन में कराए गए जनमत संग्रह को गैरकानूनी करार दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दोनों नेताओं ने एक साझा बयान में कहा कि पूर्वी यूक्रेन के कई शहरों में कराए गए जनमत संग्रह गैर कानूनी हैं। होलांदे जर्मनी के दौरे पर हैं।

यूक्रेन से अलग होने के लिए जनमत संग्रह शुरू

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 16:05

पूर्वी यूक्रेन को देश से अलग करने के सवाल पर आयोजित जनमत संग्रह में आज मतदान शुरू हो गया। अमेरिका ने इसे अवैध करार दिया है जबकि पश्चिमी देश यूक्रेन में गृहयुद्ध भड़कने की आशंका जता रहे हैं।

विजय दिवस मनाने क्रीमिया पहुंचे व्लादिमीर पुतिन

Last Updated: Friday, May 9, 2014, 21:40

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को क्रीमिया के सेवास्तोपोल शहर पहुंचे जहां वे दूसरे विश्वयुद्ध में जर्मनी पर मास्को की सेना की जीत की 69वीं वर्षगांठ के मौके पर समारोह में हिस्सा लेंगे।

रूस समर्थक विद्रोहियों से मुकाबले में यूक्रेन के चार सैनिक मरे, 30 जख्मी

Last Updated: Tuesday, May 6, 2014, 09:47

रूस समर्थक विद्रोहियों पर की गई कार्रवाई में यूक्रेन की सेना को बड़े पैमाने पर जानमाल के नुकसान का सामना करना पड़ा। ऐसे हालात के बीच यूरोप और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने देश को गृह युद्ध के कगार से बाहर निकालने के मकसद से आखिरी कूटनीतिक कोशिशें तेज कर दी हैं।

यूक्रेन में शांति प्रयासों के बीच कीव ने युद्ध की चेतावनी दी

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 19:24

यूरोपीय नेता यूक्रेन के लिए नये शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं जबकि यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति ने आज बढ़ती हिंसा को देश के युद्ध की राह पर जाना बताया।

यूक्रेन में आगजनी में 30 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 09:05

यूक्रेन के दक्षिणी शहर ओडेशा में रूस समर्थित और यूक्रेन समर्थित चरमपंथियों के बीच हिंसक झड़प के एक दिन बाद आगजनी में 30 से अधिक लोग मौत हुई है।

US ने पुतिन के सहयोगियों, रूसी कंपनियों पर ताजा प्रतिबंध लगाया

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 00:09

अमेरिका ने यूक्रेन में अवैध दखल और उकसाऊ कार्यों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीबी तौर पर जुड़े सात रूसी अधिकारियों और 17 कंपनियों पर सोमवार को नए प्रतिबंध लगाए।

यूक्रेन संकट: रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएगा जी-7

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 13:38

जी-7 देशों के नेताओं ने पूर्वी यूक्रेन को अस्थिर बनाने के रूस समर्थित प्रयासों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि उन्होंने मॉस्को पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जी-7 के सदस्य देश हैं।

रूसी जेट विमान यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में घुसे

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 08:50

अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि रूसी लड़ाकू विमानों ने बीते 24 घंटे में कई बार यूक्रेन के हवाईक्षेत्र में प्रवेश किया।

यूक्रेन को अस्थिर करने को लेकर अमेरिका की रूस को चेतावनी

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 09:54

अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर मास्को का यह रवैया जारी रहता है तो यह न सिर्फ ‘बड़ी भूल होगी बल्कि बहुत ‘महंगी’ भूल भी होगी।

यूक्रेन में तनाव घटाने को लेकर रूसी रुख पर अमेरिका ने जताई चिंता

Last Updated: Wednesday, April 23, 2014, 10:29

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने अपने रूसी समकक्ष सर्जेई लावरोव से बात की और यूक्रेन में तनाव कम करने में रूस की विफलता को लेकर ‘गहरी चिंता’ व्यक्त की।

बात करना बंद करे, कदम उठाना आरंभ करे रूस: अमेरिकी उपराष्ट्रपति

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 23:08

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज रूस से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह बात करने का नहीं, बल्कि कदम उठाने का समय है ताकि यूक्रेन में तनाव को कम किया जा सके।

यूक्रेन मसला: रूस पर कार्रवाई करने को अमेरिका तैयार

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 14:43

अमेरिका ने रूस को आगाह किया है कि अगर रूस यूक्रेन पर अपना प्रभाव जारी रखता है तो वह मास्को के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने के लिए तैयार है।

यूक्रेन को लेकर अमेरिका ने रूस पर दबाव बढ़ाया

Last Updated: Saturday, April 19, 2014, 11:34

अमेरिका ने यूक्रेन मुद्दे को लेकर रूस पर अपना दबाव और बढ़ा दिया है। अमेरिका चाहता है कि रूस जिनीवा में इसी सप्ताह संपन्न बैठक में यूक्रेन पर हुए चार पक्षीय समझौते का पालन करे।

यूक्रेन करार पर ओबामा को उम्मीद लेकिन आशंकाएं भी

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 10:03

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जिनीवा में हुए समझौते के बाद कहा है कि उन्हें यूक्रेन में गंभीर हालात के सामान्य होने की उम्मीद है लेकिन इस बात को लेकर आशंकाएं भी जाहिर की हैं कि क्या रूस अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा ?

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संकट पर सभी विकल्प खुले रखे

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 23:00

यूक्रेन संकट पर रूस के कूटनीतिक और सैन्य विकल्पों को खुला रखते हुए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अपने पारंपरिक फोन-इन मैराथन में चार घंटे तक सवालों का जवाब देते हुए आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया ।

यूक्रेन ने उत्‍तरी हिस्‍से में भेजी सेना, पुतिन ने दी गृहयुद्ध की चेतावनी

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 23:10

यूक्रेन सरकार ने देश के उत्तरी हिस्से में रूस समर्थक अलगाववादियों के खिलाफ अपनी सेना भेज दी जिसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेताया कि यूक्रेन गृहयुद्ध की कगार पर है।

रूस के खिलाफ यूक्रेन की कार्रवाई का अमेरिका ने किया समर्थन

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 14:15

रूस समर्थित समूहों के खिलाफ यूक्रेन की अंतरिम सरकार की कार्रवाई का आज व्हाइट हाउस ने समर्थन किया है। हाउस ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था कायम करना सरकार की जिम्मेदारी है।

रूस की यूक्रेन में गृहयुद्ध की चेतावनी

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 23:28

यूक्रेन में सशस्त्र विद्रोहियों के कारण उत्पन्न स्थिति के विस्फोटक रूप लेने के बीच जहां रूस ने यूक्रेन में गृहयुद्ध की चेतावनी दी है, वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस समर्थक प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है।

यूक्रेन में विरोध प्रदर्शन के पीछे रूस नहींः पुतिन

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 11:50

क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से यूक्रेन सरकार को पूर्वी यूक्रेन में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ बल के इस्तेमाल के लिए हतोत्साहित करने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन संकट पर आपात बैठक

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 10:13

यूक्रेन द्वारा देश के पूर्वी हिस्से में रूस समर्थक बलों के सरकारी इमारतों पर कब्जे के बाद सैन्य अभियान छेड़ने की घोषणा करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के संकट पर आपात बैठक हुई। सुरक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष देश नाइजीरिया के दूत जॉय ओग्वू ने बैठक की शुरूआत की।

यूक्रेन में अस्थिरता पर भुगतेगा रूस: केरी

Last Updated: Wednesday, April 9, 2014, 11:19

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने सोमवार को रूस के अपने समकक्ष सर्गेई लावरोव को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रूस यूक्रेन में अस्थिरता लाने का प्रयास करता है, तो उसे इसका परिणाम भुगतना होगा।

पूर्वी यूक्रेन को स्वतंत्र घोषित किया रूस समर्थकों ने

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 10:44

रूस समर्थक कार्यकर्ताओं ने पूर्वी यूक्रेन में सरकारी इमारतों में घेरेबंदी करते हुए अपने क्षेत्रों को स्वतंत्र घोषित कर दिया और यूक्रेन से अलग होने के लिए क्रीमिया की तरह जनमत संग्रह कराने की मांग की।

यूक्रेन को अस्थिर करना बंद करे रूस: अमेरिका

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 08:44

अमेरिका ने आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में अस्थिरता फैलाने के प्रयासों को तत्काल बंद करने को कहा और सप्ताहांत में हुई गतिविधियों पर चिंता जताई।

अलगाववादी भावना भड़का रहा है रूस : यूक्रेन

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 23:21

यूक्रेन के प्रधानमंत्री अर्सनी यतसेनयुक ने सोमवार को रूस पर आरोप लगाया कि वह पूर्वी यूरोप में अलगाववादी भावना भड़का कर अशांति की एक नई लहर पैदा कर रहा है। यतसेनयुक ने कैबिनेट की एक आपात बैठक में कहा, "रूसी परिसंघ ने एक परिदृश्य तैयार किया है, जिसका लक्ष्य यूक्रेन को तहस-नहस करना है।"

`अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो कार्रवाई करे नाटो`

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 15:21

चेक गणराज्य के राष्ट्रपति ने कहा है कि संकटग्रस्त यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में यदि रूस आक्रमण करता है तो नाटो को कार्रवाई करनी चाहिए।

यूक्रेन मुद्दे का कूटनीतिक समाधान चाहता है अमेरिका

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 10:47

अमेरिका ने कहा है कि वह यूक्रेन मुद्दे का कूटनीतिक समाधान खोजने के पक्ष में है जो उस देश के लोगों के हित और इच्छा का सम्मान करता हो।

रूस को अलग-थलग करने के प्रयासों में जुटा अमेरिका

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 10:02

रूस को अलग थलग करने के कूटनीतिक प्रयासों के तहत अमेरिका अन्य देशों के साथ ही भारत और चीन से बात कर रहा है लेकिन उसने अभी तक इन देशों से कोई प्रतिबंध लगाने के लिए नहीं कहा है।

पुतिन का वादा-यूक्रेन में कोई नया सैन्य कदम नहीं उठाएंगे

Last Updated: Saturday, March 29, 2014, 16:27

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने शनिवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें भरोसा दिया है कि उनका दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन में सैनिक भेजने का ‘कोई इरादा नहीं’ है, वहीं संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इस संकट का कूटनीतिक हल का आह्वान दोहराया।

यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच ओबामा, पुतिन ने की फोन पर बात

Last Updated: Saturday, March 29, 2014, 13:17

यूक्रेन पर बढ़ते तनाव और उसकी सीमा पर रूसी सेना के एकत्र होने की घटना के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी समकक्ष व्लादिमिर पुतिन ने इस संकट के राजनयिक समाधान के लिए अमेरिकी प्रस्ताव के बारे में फोन पर बात की।

यूक्रेन संकट का कूटनीतिक अंत चाहते हैं पुतिन : US

Last Updated: Saturday, March 29, 2014, 09:11

व्हाइट हाउस का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संकट को हल करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर चर्चा करने के सिलसिले में अपने अमेरिकी समकक्ष बराक ओबामा से बात की है।

यूक्रेन संकट पर रूस की जी 8 शिखर बैठक रद्द

Last Updated: Tuesday, March 25, 2014, 09:20

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और शीर्ष आर्थिक शक्तियों ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ दबाव बनाने के लिए रूस में होने वाली जी 8 शिखर बैठक को रद्द कर दिया है ।

चीनी राष्ट्रपति, यूएन प्रमुख ने की यूक्रेन पर चर्चा

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 10:49

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने यूक्रेन के हालात पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन पर चर्चा रविवार को हुई। वे सोमवार और मंगलवार को द हेग में होने वाले तीसरे परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इन दिनों नीदरलैंड्स में हैं।

यूक्रेन की सीमा पर बड़ी संख्या में रूसी सैनिक मौजूद: नाटो

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 08:59

नाटो के शीर्ष कमांडर जनरल फिलिप ब्रीडलोव ने कहा कि यूक्रेन की सीमा पर बड़ी संख्या में रूसी सैनिक मौजूद हैं और मास्को समर्थित अलगाववादी क्षेत्र ट्रांसडनिस्टर में संभावित घुसपैठ के प्रति सचेत किया।

यूक्रेन के खिलाफ लड़ें रूसी: क्रीमियाई नेता

Last Updated: Sunday, March 23, 2014, 22:16

यूक्रेन संकट के और विकट रूप लेने की आशंका आज उस वक्त बढ़ गई जब क्रीमिया के एक नेता ने यूक्रेन में रहने वाले रूसियों से कहा है कि वे कीव के शासन के खिलाफ खड़े हो जाएं और रूस के सुरक्षा बलों का स्वागत करें।

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के साथ संबंध किए मजबूत, रूस पर लगाए प्रतिबंध

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 13:28

यूरोपीय संघ ने ऐतिहासिक समझौते के राजनीतिक प्रावधानों पर हस्ताक्षर कर यूक्रेन का पश्चिमी धड़े में स्वागत किया है। इससे पहले रूस ने क्रीमिया को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था।

ओबामा की यूरोप की यात्रा में यूक्रेन का मुद्दा होगा अहम

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 13:15

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जब अगले सप्ताह यूरोप की यात्रा करेंगे तो उनकी बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में यूक्रेन में हाल में हुई घटनाओं संबंधी मुद्दे अहम होंगे।

रूसी और यूक्रेनी हस्तियों पर यूरोपीय संघ ने लगाए प्रतिबंध

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 10:56

यूरोपीय संघ ने रूस एवं यूक्रेन की 12 और हस्तियों पर संपत्ति संबंधी तथा यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। मास्को द्वारा क्रीमिया को रूस में मिलाए जाने के बाद यूरोपीय खेमे के निशाने पर आए इन लोगों की संख्या अब बढ़कर 33 हो गई है।

यूक्रेन संकट से यूरोप में युद्ध का खतरा: यूरोपीय संसद के अध्यक्ष

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 09:31

यूक्रेन संकट को लेकर यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक के बीच यूरोपीय संसद के अध्यक्ष मार्टिन शुल्ज ने कहा है कि यूक्रेन के संकट ने यूरोप में युद्ध का खतरा दोबारा पैदा कर दिया है।

अभी भी यूक्रेन संकट को कम कर सकता है रूस: अमेरिका

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 09:27

मॉस्को द्वारा अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किए जाने के आरोप दोहराते हुए व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस चाहे तो अभी भी यूक्रेन में चल रहे संकट को कम कर सकता है।

क्रीमियाई मिलीशिया ने नौसेना के ठिकानों पर धावा बोला, नौसेना प्रमुख को गिरफ्तार किया

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 00:13

पश्चिमी देशों की सख्त चेतावनी के बावजूद क्रीमिया पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के रूस के प्रयास के बीच आज मॉस्को समर्थक समर्थक बलों ने क्रीमियाई नौसेना के दो अड्डों पर कब्जा कर लिया तथा यूक्रेन के नौसेना प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया।

यूक्रेन संकट: अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लिया आड़े हाथ

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 17:05

अमेरिका ने कहा है कि क्रीमिया मुद्दे को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इतिहास में छवि गलत तरीके से कार्य करने वाले देश के तौर पर दर्ज होगी। इसके साथ ही अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद क्रीमिया को अवैध तरीके से रूस में शामिल करने के नतीजों को लेकर उन्हें आगाह किया।

यूक्रेन संकट: ऑस्ट्रेलिया ने रूसी अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 13:53

क्रीमिया को रूस में मिलाने के लिए मददगार की भूमिका निभाने वाले एक दर्जन रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने आर्थिक और यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं।

यूक्रेन संकट: यूएन महासचिव ने तत्काल वार्ता का आग्रह किया

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 10:14

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने यूक्रेन संकट को लेकर सभी पक्षों से तत्काल ‘रचनात्मक वार्ता’ बहाल करने का आग्रह किया है।

पुतिन ने संधि पर किया हस्ताक्षर, क्रीमिया रूस के नक्शे में शामिल

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 21:43

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यूक्रेन के अंतर्गत आने वाले क्रीमिया क्षेत्र को रूस में शामिल करने संबंधी संधि पर हस्ताक्षर कर दिये तथा कहा कि यह कदम अतीत के अन्याय का खात्मा और रूस के महत्वपूर्ण हितों पर पश्चिमी जगत के अतिक्रमण का जवाब है।

रूस को जी-8 से निलंबित किया गया: फ्रांस

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 17:26

फ्रांस के विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन को लेकर तनाव और क्रीमिया में रूसी घुसपैठ के बीच समूह आठ (जी आठ) के देशों ने रूस को इस समूह में हिस्सा लेने से निलंबित कर दिया है।

जापान ने रूस पर लगाया प्रतिबंध

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 10:25

जापान ने मंगलवार को क्रीमिया संकट के संदर्भ में रूस के खिलाफ प्रतिबंध की घोषणा की है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है।

यूक्रेन की एकता को लेकर चिंतित यूएन महासचिव चिंतित

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 10:15

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने यूक्रेन के संकट को लेकर गहरी निराशा जताते हुए कहा कि क्रीमिया में हुआ जनमत संग्रह हालात और बिगाड़ देगा। उन्होंने सभी पक्षों से प्रयास तेज करने और एक शांतिपूर्ण समाधान के लिए सकारात्मक रूप से काम करने की भी अपील की।

क्रीमिया के होटल में जबरन घुसे बंदूकधारी

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 10:10

क्रीमिया के ब्लैक सी प्राय:द्वीप में होने वाले जनमत संग्रह को लेकर जारी तनाव के बीच प्रांत की राजधानी के एक होटल में कुछ बंदूकधारी जबरन घुस आए और क्रीमिया के यूक्रेन से अलग हो कर रूस के साथ विलय की बात कहने लगे।

यूक्रेन ने क्रीमिया पर वोटिंग से पहले रूस पर आक्रमण करने का लगाया आरोप

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 12:24

यूक्रेन ने आज रूस पर क्रीमिया सीमा से लगे एक क्षेत्र पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमले का सामना करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।

क्रीमिया मुद्दे पर अमेरिका और रूस की बातचीत नाकाम

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 09:17

क्रीमिया में मॉस्को के सैन्य दखल और क्रेमलिन शासन के तहत जाने की खातिर यूक्रेन के इस प्रायद्वीप द्वारा सप्ताहांत में कराए जाने वाले जनमत संग्रह की कोशिश से पैदा हुए शीत युद्ध सरीखे संकट को सुलझाने में आज अमेरिका और रूस नाकाम रहे।

क्रीमिया को शामिल करने के प्रयास रोके रूस: जी-7

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 21:10

दुनिया के सात सबसे विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-7 ने रूस का आह्वान किया है कि वह यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र को अपने साथ मिलाने के सभी प्रयासों पर रोक लगाए।

क्रीमिया को लेकर जनमत संग्रह ‘अवैध’: ओएससीई अध्यक्ष

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 08:42

ऑर्गनाइजेशन फॉर सिक्योरिटी एंड कोऑपरेशन इन यूरोप (ओएससीई) के अध्यक्ष ने कहा कि रूस में शामिल होने के लिए क्रीमिया प्रायद्वीप में किया जा रहा जनमत संग्रह यूक्रेन के संविधान का उल्लंघन है।

यूक्रेन के प्रांत क्रीमिया ने स्वतंत्र राष्ट्र के पक्ष में मतदान किया, अमेरिका और रूस आमने-सामने

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 23:21

रूस में शामिल होने के विषय पर जनमत संग्रह से पहले क्रीमिया प्रांत के सांसदों ने आज स्वतंत्र राष्ट्र के पक्ष में मतदान किया जबकि वाशिंगटन ने मास्को के साथ वार्ता से इनकार कर दिया। अमेरिका और रूस के बीच पैदा वर्तमान स्थिति को शीतयुद्ध के बाद सबसे ज्यादा तनावग्रस्त कहा जा रहा है।

क्रीमिया ने स्वतंत्र राज्य के लिए प्रस्ताव किया पेश

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 21:36

क्रीमिया की संसद ने आज इस आशय का प्रस्ताव पारित किया कि अगर प्रदेश के नागरिक जनमत सर्वेक्षण में यूक्रेन से अलग होकर रूस में शामिल होने के लिए सहमति जताते हैं तो वह खुद को स्वतंत्र राज्य घोषित करेगा।

यूएन प्रमुख की यूक्रेन में तनाव कम करने की अपील

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 12:41

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन संकट से निपटने में किसी प्रकार के ‘गलत अनुमान या निष्क्रियता’ का यूक्रेनी लोगों और विश्व पर गंभीर परिणाम होगा। मून ने यूक्रेन में तनाव कम करने और रचनात्मक वार्ता करने की अपील की।

यूक्रेन मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटा रहे हैं ओबामा

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 10:35

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और दूसरे शीर्ष नेताओं ने यूक्रेन के खिलाफ कार्रवाई के लिए रूस को अलग थलग करने और संकट के शांतिपूर्ण हल के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाना जारी रखा है।

यूक्रेन मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की दोबारा हुई बैठक

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 09:02

यूक्रेन मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों की बंद कमरे में एक बार फिर बैठक हुई। यूक्रेन के आग्रह पर इस अनौपचारिक बैठक का सोमवार को आयोजन किया गया था जिसमें संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि राष्ट्र उपस्थित थे।

यूक्रेन के प्रधानमंत्री से बुधवार को मिलेंगे ओबामा

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 13:09

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा बुधवार को यूक्रेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री आर्सेनी यात्सेनयुक से यहां मुलाकात करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह यात्रा यूक्रेन की जनता के प्रति अमेरिकी समर्थन को दर्शाएगा, जिन्होंने देश में हाल के संकट के दौरान हिम्मत और संयम दिखाई।

यूक्रेन अपनी भूमि का एक इंच भी रूस को नहीं देगा: यूक्रेन के पीएम

Last Updated: Sunday, March 9, 2014, 23:30

यूक्रेन भर में प्रतिद्वंद्वियों के प्रदर्शनों के साथ अलगाववादी तनाव बढ़ने के बीच रूस समर्थक कार्यकर्ताओं ने आज क्रीमिया में कीव समर्थक रैली में लोगों पर डंडों एवं कोड़ों से प्रहार किया। अंतरिम प्रधानमंत्री अर्सेनी यातसेनयुक ने इस बात की प्रतिबद्धता जतायी कि देश अपनी भूमि का एक इंच भी मास्को को नहीं देगा। इससे पहले रूसी सेना एवं क्रेमलिन समर्थक बंदूकधारियों ने काला सागर प्रायद्वीप पर अपना कब्जा जमा लिया था।

यूक्रेन मुद्दे पर रूस पश्चिम के साथ वार्ता करने के लिए तैयार

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 18:45

रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन के संकट पर रूस अन्य देशों के साथ ईमानदार और बराबरी के स्तर वाली वार्ता करने के लिए तैयार है।

यूक्रेन में करीब 20,000 रूसी सैनिक मौजूद : पेंटागन

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 13:02

पेंटागन ने अनुमान लगाया है कि यूक्रेन में पिछले सप्ताह रूस से अतिरिक्त बल भेजे जाने के बाद वहां अभी करीब 20,000 रूसी सैनिक तैनात हैं।

रूस ने दी धमकी, यूक्रेन में नए सिरे से प्रदर्शन की आशंका

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 12:56

शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से पूर्व और पश्चिम के बीच के सबसे बड़े संकट के रूप में देखे जा रहे यूक्रेन के हालात पर स्थिति गंभीर होती जा रही है।

ओबामा ने पुतिन से कहा, रूस की कार्रवाई से यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 12:00

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि रूस की कार्रवाई यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन है और सुझाव दिया कि एक कूटनीतिक हल है जिससे रूस और यूक्रेन दोनों के हितों की रक्षा होगी और शीत युद्ध के बाद पूर्व-पश्चिम के बीच उत्पन्न अब तक का सबसे बड़ा गतिरोध समाप्त होगा।

क्रीमिया संबंधी जनमत संग्रह से बढ़ेगा तनाव : पॉवेर

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 08:53

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत ने कहा है कि क्रीमिया को लेकर किया जाने वाला यह जनमत संग्रह गैरकानूनी होगा कि क्रीमिया को यूक्रेन का हिस्सा बना रहना चाहिए या इसे रूस में शामिल किया जाना चाहिए।

यूक्रेन संकट: क्रीमिया की संसद का रूस में शामिल होने का फैसला

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 23:16

यूक्रेन के स्वायत्तशासी क्षेत्र क्रीमिया की संसद ने रूसी संघ का औपचारिक रूप से हिस्सा बनने के पक्ष में मतदान किया है। इस फैसले पर जनादेश हासिल करने के लिए जनमत संग्रह कराए जाने के आसार हैं।

यूक्रेन की मदद के मुद्दे पर मतदान करेंगे अमेरिकी सांसद

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 15:33

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य यूक्रेन के लिए एक आर्थिक पैकेज को मंजूरी देने के लिए आज मतदान करेंगे, लेकिन मुद्दे पर रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को हकीकत में तब्दील करना अभी दूर की कौड़ी है।

यूक्रेन संकट: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से ओबामा ने की बात

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 10:07

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूक्रेन के ताजा घटनाक्रम पर सलाह मशविरा के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को फोन किया। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों का मानना है कि रूस की कार्रवाई यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन है।

यूक्रेन संकट: यूएन का कूटनीतिक समाधान पर जोर

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 22:11

संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव जैन एलियासन ने मंगलवार को यूक्रेन के कार्यवाहक नेताओं के साथ हुई बैठक में देश में जारी संकट का कूटनीतिक समाधान निकालने पर जोर दिया। यह जानकारी यहां एक संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने पत्रकारों को दी।

यूक्रेन में ही रहेगा क्रीमिया: यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 22:01

यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री ने पद संभालने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में कहा है कि क्रीमिया को यूक्रेन में ही रहना चाहिए लेकिन उसे अतिरिक्त स्थानीय अधिकार दिए जा सकते हैं।

शुरुआती कारोबार में सूचकांक 123 अंक सुधरा

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 10:54

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बाजार में कारोबारियों द्वारा खरीद बढ़ाये जाने से बंबई शेयर बाजार के सूचकांक में भी 123 अंकों की तेजी दर्ज की गयी।

यूक्रेन पर अमेरिका ने अपना रुख कड़ा किया, केरी पहुंचेंगे कीव

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 18:07

अमेरिका ने यूक्रेन पर आज अपना रूख कड़ा कर दिया। विदेश मंत्री जॉन केरी यूक्रेन के पाश्चात्य देश समर्थित नेताओं का समर्थन करने के लिए कीव पहुंच रहे हैं।

यूक्रेन संकट: US ने रूस के साथ सैन्य गतिविधियों पर लगाई रोक, यूएनएससी में आपात बैठक

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 09:27

यूक्रेन संकट में मास्को की भूमिका को लेकर अमेरिका और रूस के संबंध नाजुक हो चले हैं। उक्रेन में रूस की ओर से सेना भेजे जाने से नाराज अमेरिका ने रूस के साथ सैन्य अभ्यास एवं अन्य द्विपक्षीय गतिविधियों पर रोक लगाने की घोषणा कर दी है। इस बीच, उक्रेन के बारे में अपना पक्ष रखने के लिए रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आपात बैठक बुलाई है।

यूक्रेन संकट: रूस समर्थित सैनिकों ने क्रीमिया टर्मिनल पर किया कब्जा

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 19:29

रूस समर्थित सैनिकों ने आज क्रीमिया के पूर्वी छोर पर स्थित एक नौका टर्मिनल पर कब्जा कर लिया, जिससे इस बात की आशंका जोर पकड़ रही है कि मास्को सामरिक महत्व के काला सागर क्षेत्र में और अधिक सैनिक उतारने की योजना बना रहा है।

सात अमीर देशों के समूह (जी-7) यूक्रेन की मदद को तैयार

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 16:59

बढ़ते तनाव के बीच सात प्रमुख अमीर देशों के समूह (जी-7) ने यूक्रेन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुताबिक आर्थिक सुधार प्रक्रिया जारी रखने तक उसकी आर्थिक मदद करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई है।

क्रीमिया को लेकर जी-8 की सदस्यता गंवा सकता है रूस: US

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 00:07

अमेरिकी विदेश मंत्री जान कैरी ने रूस को दो टूक शब्दों में आगाह किया है कि वह क्रीमिया (यूक्रेन) में रूसी सेना भेजने के मुद्दे पर प्रतिष्ठित जी-8 समूह की सदस्यता गंवा सकता है।

यूक्रेन ने सुरक्षित सैन्य बल बुलाया, पश्चिमी देशों ने रूस को चेताया

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 20:47

यूक्रेन ने आज विपदा के मुहाने पर खड़े होने की चेतावनी देते हुए अपने सुरक्षित सैन्य बल को बुलाया है। यूक्रेन ने यह कदम ऐसे समय उठाया जब रूस ने अपने इस पडोसी देश पर धावा बोलने की धमकी की जिसकी अमेरिका और नाटो ने कड़ी आलोचना की है।

क्रीमिया से रूसी सुरक्षा बल वापस ले जाएं पुतिन: ओबामा

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 17:24

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूक्रेन के घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेनी संप्रभुता का हनन करने को लेकर आगाह करते हुए कहा है कि क्रीमिया क्षेत्र से मास्को अपने सुरक्षा बलों को वापस बुलाए।

यूनानी विदेश मंत्री वेनिजेलस आज जाएंगे यूक्रेन

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 11:45

वर्तमान में यूरोपीय संघ की अध्यक्षता कर रहे यूनान के विदेश मंत्री इवांजेलस वेनिजेलस आज यूक्रेन की यात्रा करेंगे। इतालवी समाचार एजेंसी एएनएसए की खबर के अनुसार, एक साक्षात्कार में यूनान के विदेश मंत्री ने ये बातें कही थीं।

क्रीमिया के नेता ने किया नियंत्रण का दावा, पुतिन से मांगी मदद

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 18:33

रूस और यूक्रेन के बीच गतिरोध आज उस वक्त गहरा गया जब मास्को समर्थक यूक्रेनी नेता ने क्रीमिया क्षेत्र में सेना एवं पुलिस पर नियंत्रण का दावा किया तथा रूसी राष्ट्रपति बलादिमीर पुतिन से शांति बरकरार रखने में मदद मांगी।

यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की बैठक

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 10:10

यूक्रेन में पल-पल बदल रही गतिविधियों के बारे में राय मशविरा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक संक्षिप्त बैठक की।